भारत में बहुत प्रसिद्ध है चावल के ये 7 पकवान, इनकी खुशबू से बढ़ जाएगी आपकी भूख

खाने पीने की शौकीन अक्सर नई-नई डिशेज ट्राई करना पसंद करते हैं। भारत की बात करें तो यहां पर आपको एक से बढ़कर एक व्यंजनों का आनंद लेने को मिल जाएगा। चलिए आज हम आपको यहां चावल से बनने वाले पकवानों के बारे में बताते हैं।
rice dishes

Rice Dishes: भारत एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जिसे अपनी समृद्धि संस्कृति और परंपराओं की वजह से पहचाना जाता है। भारत के हर राज्य की अपनी कोई ना कोई खासियत है जो उसे बाकी जगह से अलग और खास बनाती है। जब आप यहां एक से दूसरी जगह पर जाएंगे तो आपको अलग परंपरा, संस्कृति, रहन-सहन और खानपान देखने को मिलेगा। यही चीज भारत को विविधताओं से भरा हुआ देश बनाती है।

अलग-अलग पर्यटक स्थल, संस्कृति और परंपरा के अलावा जब आप भारत में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाएंगे, तो आपको अलग स्वाद का आनंद भी लेने को मिलेगा। राजस्थान की दाल बाटी जहां आपका दिल जीत लेगी, तो मध्य प्रदेश के नमकीन के जैसा नमकीन आपको कहीं नहीं मिलेगा। चलिए आज हम आपको भारत में चावल से बनाए जाने वाले कुछ प्रसिद्ध पकवान बताते हैं।

चावल के पकवान (Rice Dishes)

बिरयानी

यह चावल से बनाया जाने वाला एक समृद्ध और स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे वेज और नॉनवेज दोनों तरह से बनाया जाता है। वेजिटेरियन बिरयानी में सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है और नॉनवेज बनाने के लिए चिकन मटन का उपयोग होता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसकी खुशबू से ही आपकी भूख बढ़ जाएगी।

दाल चावल

दाल चावल एक ऐसी चीज है जो बच्चों से लेकर बड़े तक सबके फेवरेट रहते हैं। चावल एक बहुत ही पौष्टिक व्यंजन है जो दाल के साथ काफी स्वादिष्ट लगता है। जिन लोगों को सादगी से भरा भोजन पसंद है वह अधिकतर दाल चावल खाते हैं।

खिचड़ी

खिचड़ी भारत का सबसे सरल और स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे दाल और चावल को मिक्स करके बनाया जाता है। हल्के मसालेदार और मटर वाली खिचड़ी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। बीमार होने पर भी डॉक्टर खिचड़ी खाने की सलाह देते हैं क्योंकि यह हल्की होती है। सर्दी के मौसम में इस मुख्य रूप से पसंद किया जाता है।

सांभर चावल

अगर आप स्वादिष्ट चावल खाना चाहते हैं तो सांभर के साथ इन्हें जरूर टेस्ट करें। सांभर एक तरह से दाल की करी है। जब आप तीखे और मसालेदार सांभर के साथ चावल खाएंगे तो आपका दिल खुश हो जाएगा।

पुलाव

पुलाव एक प्रसिद्ध व्यंजन है जो घर से लेकर पार्टी तक सभी जगह देखने को मिल जाता है। इसे अलग-अलग तरह की सब्जी और मसाले से बनाया जाता है। यह सुगंधित और स्वादिष्ट होता है और इसमें उपयोग किए जाने वाले चावलों का आकार बड़ा होता है। ये एक प्रसिद्ध व्यंजन है।

पकवान चावल

इस पकवान में चावल को सब्जी, मसाले और मेवे के साथ बनाया जाता है। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है जो उत्सवों का हिस्सा बनता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews