भारत में स्थित है अनोखा मंदिर, एक हजार साल से यहां की जा रही है बिल्ली की पूजा

भारत में स्थित है अनोखा मंदिर, एक हजार साल से यहां की जा रही है बिल्ली की पूजा

कर्नाटक, डेस्क रिपोर्ट। भारत एक ऐसा देश है जहां पर अलग-अलग धर्म और मान्यताओं को मानने वाले लोग रहते हैं। यहां हर धर्म और समुदाय की अपनी अपनी परंपरा है जिसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाता है। एक मान्यता यह भी है कि अगर बिल्ली रास्ता काट देती है तो यह अशुभ होता है। हिंदू मान्यता में बिल्ली के रास्ता काटने पर अशुभ को रोकने के लिए थोड़ी देर रुका जाता है। लेकिन कर्नाटक (Karnataka) में एक ऐसा मंदिर है जहां पर बिल्ली (Cat) की पूजा होती है। यह मंदिर आज से नहीं बल्कि 1000 साल से यहां पर है और यहां इतने ही सालों से बिल्ली को पूजा जा रहा है।

बिल्ली का यह मंदिर कर्नाटक के मांड्या से 30 किलोमीटर दूर बेक्कालेले गांव में स्थित है। कन्नड़ शब्द बेक्कू जिसका मतलब बिल्ली होता है इसी के आधार पर इस मंदिर का नाम रखा गया है। गांव के लोगों का मानना है कि बिल्ली देवी का अवतार है। यही वजह है कि यहां पर बिल्ली की विधि विधान से पूजा की जाती है। मंदिर में बिल्ली को देवी मनगम्मा का अवतार माना जाता है।

Must Read- समाजवादी पार्टी की स्थापना से लेकर विवादित बयानों तक, ऐसा रहा मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर

इसलिए है मान्यता

जानकारी के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि बिल्ली का रूप धारण करके ही देवी मनगम्मा ने गांव में प्रवेश करते हुए बुरी शक्ति से गांव वालों को बचाया था। इसके बाद वहां पर एक बांबी बन गई और बिल्ली की पूजा की जाने लगी। ये बात सुनने और देखने वालों के लिए आश्चर्य से भरी जरूर है, लेकिन स्थानीय लोगों में बिल्ली के प्रति आस्था देखने लायक है।

बिल्ली की रक्षा की जाती है

इस गांव के लोग बिल्ली को देवी मानकर पूजते हैं इसलिए हमेशा उसकी रक्षा भी की जाती है। बिल्ली को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को तुरंत ही गांव से बाहर कर दिया जाता है। बिल्ली अगर मर जाती है तो उसे विधि विधान से दफनाकर अंतिम विदाई दी जाती है। इसके अलावा हर साल देवी मनगम्मा का त्योहार धूमधाम से गांव में मनाया जाता है.

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews