
अलीराजपुर।यतेन्द्र सिंह सोलंकी।
विश्व भर में महामारी का रूप ले चुकी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हर कोई अपने हेसियत से सरकार की मदद कर रहा है ऐसे में आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के युवा हितेश सिलाका ने फुल बाड़ी सेनेटाइजर मशीन बनाई है ओर इस मशीन को केवल 9 घंटो में बनाया गया। युवा हितेश ने इस मशीन को स्वयं के खर्चे पर इस मशीन को बनाया है। इस मशीन में उन्होने 2 फुवारे लगाए है ओर ये मशीन सेनसर से काम करती है। हितेश ने इस मशीन को अलीराजपुर के जिला चिकित्सालय को दान में दे दिया है जो अब अस्पताल के बहार लगाई गई। युवा हितेश का कहना है कि उनके मन में अपने जिले ओर शहर के लोगो के लिए कुछ करने के लिए यह काम किया है जिससे वह काफी खुश है। वैसे हितेश पेशे से कार मेकेनिक है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

