दो स्थानों पर जुआरियों पर कार्रवाई, पुलिस ने नगदी और ताश के पत्ते जब्त किए

दो स्थानों पर जुआरियों पर कार्रवाई, पुलिस ने नगदी और ताश के पत्ते जब्त किए

अनूपपुर, वेद शर्मा। भालूमाडा पुलिस ने दीपावली पर दो अलग-अलग जगहों से जुआ खेलते हुए जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनपर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी आरएन आर्मो ने बताया कि 14 नवंबर को ग्राम शकोला में नवीन प्राथमिक स्कूल के पीछे मदन सिंह कंवर ने अनिल मेहरा, रिंकू गुप्ता, सूरज यादव और रामसिंह कंवर कोतमा खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ते हुए उनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं 1350 रुपए जब्त किये हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई पोडी गांव में बाबूलाल केवट, परशुराम केवट, रामू केवट पर हुई जो अंधियारी बगीचा के जंगल में हार जीत का दांव लगा रहे थे। इन्हें गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 590 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जप्त करते हुए 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews