
Anuppur News : मध्य प्रदेश में रेत ठेकेदार की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसका एक मामला हाल ही सामने आया है, जब अनूपपुर जिले में मॉब लिंचिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेत ठेकेदार के गुर्गों पर मॉबब्लिंकिंग का आरोप लगाया गया है। इस वीडियो में ठेकेदार के 15 से अधिक गुर्गों ने लाठी-डंडे, प्लास्टिक पाइप और घूंसे मारकर दो लोगों की बेरहमी से पिटाई करते हुए देखे जा सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है, जब पीड़ित युवक और उसका साथी न्यायालय से लौट रहे थे, तब उन्हें नेशनल हाईवे 43 पर रोक कर पसला रेत भंडारण ले जाया गया, जहां उन पर हमला किया गया।
पहले भी हुआ था विवाद
दरअसल, मामला कोतवाली थानांतर्गत पसला रेत भंडारण का है। बता दें कि रेत ठेकेदार के गुर्गो द्वारा पहले भी पीड़ित युवक की मां और पत्नी के साथ विवाद हो चुका है। जिसकी शिकायत कोतमा थाने में सोसिएट कामर्स के मैनेजर और उनके साथियों की शिकायत की थी, लेकिन समझौते के बाद पुलिस ने उल्टा पीड़ित युवक को ही जेल भेज दिया था। यहां से छूटने के बाद युवक पर फिर से हमला किया गया।
[dgv_vimeo_video id=”1016934588″]
[dgv_vimeo_video id=”1016935494″]
[dgv_vimeo_video id=”1016936629″]
SP ने लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर भी सवाल उठने लगे है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए है। फिलहाल, पुलिस ने घटना की जांच के बाद 8 लोगों के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसमें अजय यादव, रवि चौहान, अमित भदौरिया, रघुवर पटेल, अवधेश, गुडलक, मनीष भदौरिया सहित अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। वहीं, आरोपियों की तलाश जारी है। इसके लिए टीम का भी गठन किया जा चुका है।
रेत ठेकेदारों द्वारा कुछ लोगों के साथ मारपीट का वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा थाना कोतवाली में अप. क्र. 442/24 धारा 296,115(2),351(3),3(5) BNS के तहत 08 आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमें रवाना की गई है।
— Anuppur_SP (@spanuppur1) October 6, 2024
राहुल सिंह राणा, अनूपपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

