पारदी गिरोह के 4 कुख्यात अपराधी पुलिस की गिरफ्त में, डकैती डालने की फिराक में थे

पारदी गिरोह के 4 कुख्यात अपराधी पुलिस की गिरफ्त में, डकैती डालने की फिराक में थे

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। कोतवाली पुलिस ने बीती रात डकैती की योजना बना रहे पारदी गिरोह के चार अन्तर्राजीय बदमाशों (Interracial rogues) को गिरफ्तार किया है। जिनसे 3 कट्टा, 6 जिंदा कारतूस , दो चोरी की सहित 4 मोटर साइकिल तथा दो तलवार बरामद की है। दबिश के दौरान तीन बदमाश भाग गये।यह बदमाश पूर्व सरपंच रामबीर सिंह रघुवंशी की यहां डकैती बनाने की योजना बना रहे थे।पकड़े गये बदमाशों देश भर के कई स्थानों पर हत्या ,लूट,डकैती के अपराध कर चुके है। 2017 में अशोकनगर में आबकारी ठेकेदार के यहां हुई बड़ी डकैती में इस गिरोह के अपराधियो का हाथ था।पकड़े गये आरोपी गुना,शिवपुरी सहित राजस्थान,गुजरात एवं दिल्ली सहित अन्य कई राज्यों में सनसनीखेज बारदातो को अंजाम दे चुके है।

अशोकनगर कोतावली थाना प्रभारी विवेक शर्मा (Police Officer Incharge Vivek Sharma) ने बताया कि मुखविर के द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के किनारे महालक्ष्मी नगर में कुछ बदमाश बैठे हुए हैं। जो किसी अपराध की नियत में है।सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में तीन अलग-अलग पार्टी मना कर इनकी घेराबंधी की गई। सर्चलाइट एवं टोर्च की रोशनी के पुलिस को एआत देख तीन बदमाश हरवीर पादरी, सोलन पारदी और अक्षय पारदीअंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले ।जबकि तान सिंह पारदी गुना,नासिर कहा शिवपुरी,सूरज पारदी शिवपुरी, और बिन्नी पारदी निवासी शिवपुरी को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया।

टीआई विवेक शर्मा के मुताबिक यह गिरोह अशोकनगर में पूर्व सरपंच रामबीर सिंह रघुवंशी के घर मे डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने जब दबिश दी तो यह योजना बनाते समय कह रहे थे कि डकैती डालते समय कोई चिल्ला चोंट करे तो उसे गोली मार देना। जो चार लोग पकड़े गये है उनमें सूरज पारदी 15 अक्टूबर2017 को आबकारी ठेकेदार प्रेमनगर के यहां डाली गई करीव 42 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड था।पकड़े गये सभी चारो आरोपी कुख्यात बदमाश है इन मे से सूरज एवँन तान सिंह पर 10 -10 हजार का ईनाम है।इसके अलाबा भी इन आरोपियों पर हत्या ,लूट एवं डकैती की कई प्रकरण देश भर के अलग अलग थानों में दर्ज है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews