अवैध रेत परिवहन करते 7 वाहन जब्त, एसडीएम के ड्राइवर पर ट्रेक्टर चढ़ाने की कोशिश

अवैध रेत परिवहन करते 7 वाहन जब्त, एसडीएम के ड्राइवर पर ट्रेक्टर चढ़ाने की कोशिश

अशोकनगर| चन्देरी के कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान द्वारा अवैध रेत  उत्खनन एवं खनिज निरीक्षक पर अवैध उत्खनन कराने के आरोपो के बाद प्रशासनिक टीम ने आज सुबह चंदेरी  शहर में एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में अवैध रूप से परिवहन कर रहे बजरी के ट्रैक्टरों पर कार्यवाही की  है। कार्यवाही के दौरान प्रशासन द्वारा बड़ी मुश्किल से 7 ट्रैक्टर ट्राली जप्त किये है। इसी बीच कार्यवाही के दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने एसडीएम के ड्राइवर पर ट्रैक्टर चढ़ाने की  कोशिश की लेकिन एसडीएम का ड्राइवर अपने बचाव करने में सफल रहा । 

इस तरह एक बड़ा हादसा होते होते बचा है। इसी बीच ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला। प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया और ड्राइवर की तलाश पुलिस द्वारा जारी है। उलेखनीय है  कि चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान द्वारा अवैध उत्खनन पर कार्यवाही न किए जाने की शिकायत जिला योजना समिति की बैठक में और अशोक नगर कलेक्टर  से कई बार की हैं।

कुछ दिन पहले खनिज निरीक्षक बीरेंद्र वर्मा एवं चन्देरी विधायक  के बीच  अवैध उत्खनन को लेकर विवाद सामने आया था।जिसमे खनिज निरीक्षक ने  विधायक  के ड्राइवर पर जान से मारने एवं विधायक  द्वारा धमकाने का आरोप लगाया  ।वही विधायक गोपाल सिंह चौहान ने खनिज निरीक्षक पर  50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते ही  आज अवैध उत्खनन पर यह कार्यवाही की गई है|

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews