Ashoknagar News : अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर राशन दुकान के सेल्समैन ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Ashoknagar News : अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन संजय गुप्ता ने आज सुबह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटनाक्रम के पीछे जब सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट आया तब पूरे शहर ईसागढ़ में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

यह है मामला

बता दें कि परिवार जनों ने भी चिल्ला-चिल्ला कर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक की आत्महत्या नहीं यह हत्या की गई है जिसके पीछे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मोनिका जैन है। और कहा कि ईसागढ़ आते ही पहले ही दिन से स्टॉक बढ़ाने एवं दुकान में जांच करने को लेकर कई तरह के दबाव बनाना शुरू किया। और कहा गया कि पूर्व में भी मेरे द्वारा ईसागढ़ में कई एफ.आई.आर. कराकर जेल भेजा गया है तुम लोग यदि हमें सहयोग नहीं करोगे या पैसे नहीं दोगे तो जमानत तक कभी नहीं होगी।

इस तरह का सदमा संजय गुप्ता नहीं झेल पाए। और पैसे की व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने स्वयं की आत्महत्या करना ही उचित समझा, संजय गुप्ता ईसागढ़ शहर के सरल सहज और ईमानदार व्यक्ति बताये जाते हैं। लेकिन अधिकारी ने रुपए के लिए इतना प्रताड़ित कर दिया कि संजय गुप्ता आत्महत्या के लिए विवश हो गये और उन्होंने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।
अशोकनगर से हितेंद्र बुधौलिया की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews