अधिकारी की इस हरकत से भड़के कांग्रेस विधायक, जमकर सुनाई खरी खोटी

अधिकारी की इस हरकत से भड़के कांग्रेस विधायक, जमकर सुनाई खरी खोटी

अशोकनगर। हितेन्द्र बुधौलिया।

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में कांग्रेस विधायक का एक अधिकारी पर इस कदर गुस्सा फूटा कि उन्होंने सबके सामने उन्हें खरी-खोटी सुना दी।दरअसल, विधायक को लगातार शिकायत मिल रही थी कि अधिकारी ना तो लोगों का फोन उठाते है और ना ही दफ्तर में दिखाई देते है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

मामला अशोकनगर की जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का है ,यहां आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक विवेक नागवंशी को लेकर लोग शिकायत करते रहते हैं कि वह दफ्तर में नहीं मिलते और ना ही किसी का फोन उठाते ,खुद अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी भी इस अधिकारी के रवैया से कई बार परेशान थे ।आज कलेक्ट्रेट पहुंचे विधायक अचानक आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यलय में जा धमके और उन्होंने सख्त लहजे में विवेक नागवंशी को ऑफिस में रहने एवं लोगों की फोन उठाने की हिदायत दी ।

उन्होंने कहा कि शासन की हितग्राही मूलक योजनाओ के क्रियान्वयन को लेकर लोग परेशान हैं, और विभाग द्वारा जबरन लेटलतीफी दी शिकायत उन्हें मिलती रहती है। जिसमें विधायक आदिम जाति कल्याण विभाग के दफ्तर में पहुंचे तब भी बहुत सारे लोगों ने समय पर काम पूरे न होने की शिकायत उनको की विधायक की डांट फटकार के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक में उन्हें आश्वस्त किया है कि आगे से इस तरह की समस्याएं देखने को नहीं मिलेगी।

इसलिय भी खफा थे विधायक यूं तो कुछ समय से विवेक नागवंशी की शिकायत विधायक जज्जी को लगातार मिल रही थी ।मगर विधायक को एक शिकायत ने कुछ ज्यादा ही आहत कर दिया था। दरअसल आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ जुगल किशोर पाराशर का कुछ महीने पहले निधन हो गया था। जो विधायक के सहपाठी भी थे ,और उन्ही के विभाग के द्वारा उनकी मृत्यु उपरांत बनने वाले पेंशन प्रकरण दूसरे दस्तावेज तैयार करने में जबरन लेटलतीफी की जा रही थी ।इसी असंवेदनशीलता को लेकर विधायक आदिम जाति विभाग के जिला संयोजक विवेक नागवंशी से विधायक फोन पर बात करना चाहते थे मगर फोन पर बात ना हो पाने के कारण अपने अधिकारी को समझाने उनके दफ्तर में पहुंच गये थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews