मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले तेज बारिश, पंडाल में मची अफरातफरी

मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले तेज बारिश, पंडाल में मची अफरातफरी

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। अशोकनगर विधानसभा के राजपुर गांव में मुख्यमंत्री के आने से कुछ देर पहले शुरू हुई तेज बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल बना गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यसभा सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले की दूसरी विधानसभा मुंगावली के पिपरई में सभा ले रहे थे।

राजपुर में अचानक हुई बरसात के कारण कार्यक्रम स्थल में भारी अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुछ देर की बारिश ने लोगों को पानी से बचाने के लिये यहां वहां छुपने के लिये भागने को मजबूर कर दिया। वाटरफ़्रूप पांडाल के बाहर भी बहुत से लोग खड़े थे, जिन्हें मजबूरन इधर उधर जाना पड़ा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews