शिवराज-सिंधिया की सभा में RSS का हंगामा, काले झंडे दिखाने की कोशिश, कई कांग्रेसी गिरफ्तार

शिवराज-सिंधिया की सभा में RSS का हंगामा, काले झंडे दिखाने की कोशिश, कई कांग्रेसी गिरफ्तार

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। एमपी उपचुनाव (MP By-election) से पहले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और शिवराज सरकार को लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है।ग्वालियर-चंबल के बाद अब अशोकनगर में कांग्रेसियों द्वारा सिंधिया को काले झंडे दिखाने की कोशिश की गई लेकिन एक किमी पहले ही पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।इसके बाद कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठक ही विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस उन्हें बस में भरकर भादोन चौकी ले गई।वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) की  सभा के दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अशोकनगर विधानसभा की राजपुर क्षेत्र में 244.92 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकापर्ण सौगात देने पहुंचे थे। जहां कांग्रेसियों ने सिंधिया का जमकर विरोध किया और गद्दार सिंधिया वापस जाओ के नारे लगाए। वही काले झंडे दिखाने की भी कोशिश की लेकिन एक किमी पहले ही पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।इसके बाद कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठक ही विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी ने कहा कि उनका यह विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की हत्या करने वाले हत्यारों के खिलाफ था उन्हें पुलिस द्वारा जबरन रोका गया। दो बसों में भरकर पुलिस उन्हें भादोन चौकी ले गई जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी दी हुई जिसमें 200 लोग शामिल थे लेकिन 56 लोगों की गिरफ्तारी दिखाई गई। बाद में उन्हें मुचलके पर रिहा किया और अशोकनगर के एचडीएफसी चौराहे पर लाकर छोड़ा गया जहां से यह कांग्रेसी नारे लगाते हुए तुलसी पार्क स्टेशन रोड तक पहुंचे।

आरएसएस कार्यकर्ताओं का जमकर हंगामा

वही शिवराज की सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। संघ के पूर्व प्रांत शारीरिक प्रमुख चेतन भार्गव पर पिछले दिनों हुई F.I.R.के विरोध में आरएसएस ने प्रदर्शन किया और आरोन में हुई F.I.R. वापस लेने के लिए नारेबाजी की।इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओ को खदेड़ा दिया हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई।

बारिश ने भी सभा में डाला खलल
वही राजपुर गांव में मुख्यमंत्री के आने से कुछ देर पहले शुरू हुई तेज बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल बना गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यसभा सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले की दूसरी विधानसभा मुंगावली के पिपरई में सभा ले रहे थे।राजपुर में अचानक हुई बरसात के कारण कार्यक्रम स्थल में भारी अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुछ देर की बारिश ने लोगों को पानी से बचाने के लिये यहां वहां छुपने के लिये भागने को मजबूर कर दिया। वाटरफ़्रूप पांडाल के बाहर भी बहुत से लोग खड़े थे, जिन्हें मजबूरन इधर उधर जाना पड़ा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews