आवारा सांड का आतंक, रेसक्यू टीम ने तीन गोलियां मार कर काबू किया

आवारा सांड का आतंक, रेसक्यू टीम ने तीन गोलियां मार कर काबू किया

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। अशोकनगर जिले के छपराई खालसा, हैदर और पिपरिया गांव में बीते एक माह से एक सांड ने आतंक मचा रखा था। उसके हमले में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई और इस आवारा सांड ने कई लोगों को चोटिल भी कर दिया था। आखिरकार एक महीने बाद सांड को शिवपुरी माधव नेशलन पार्क की टीम ने शुक्रवार को रेस्क्यू किया। करीब 2 घंटे चले इस रेस्क्यू में तीन गोलियों को चलाने के बाद टीम ने बड़ी मशक्कत से बेकाबू सांड पर काबू पाया ।

कलेक्टर अभय वर्मा को जब ग्रामीणों ने इस सांड के आतंक की बात बताई तो उनकी पहल पर इस शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क से एक टीम बुलाया गया। टीम को सांड ने खूब छकाया, करीब 2 घंटे तक वो टीम के लोगों को खेतों में दौड़ाता रहा। इस दौरान माधव नेशनल पार्क के डॉक्टर जितेंद्र जाटव ने बंदूक से इंजेक्शन की तीन गोलियों मारी तब जाकर सांड को बेहोश किया जा सका। आखिर में किसी तरह उसे काबू पाया गया और नगरपालिका की टीम ने उसे गौशाला में छोड़ा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews