कलेक्टर ने कोरोना से बचाव के लिए फेसबुक लाइव से जिलेवासियों से किया सीधा संवाद

कलेक्टर ने कोरोना से बचाव के लिए फेसबुक लाइव से जिलेवासियों से किया सीधा संवाद

अशोकनगर।अलीम डायर| कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा द्वारा शनिवार को अशोकनगर कलेक्‍टर फेसबुक पेज पर लाइव रहकर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिलेवासियों को जागरूक करने के उद्देश्‍य से सीधा संवाद किया गया। कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा ने कहा कि जिले के नागरिकगण 14 अप्रैल तक लॉक डाउन का पालन करें। साथ ही जिलेवासियों में लॉक डाउन में भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिससे आप सभी जिले वासियों को बहुत बहुत धन्‍यवाद दिया। ऐसा ही सहयोग जिलेवासियों द्वारा मिलता रहे।

जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की प्रतिदिन हेल्‍थ बुलेटिन जारी की जाती है। बाहर से आने वाले लोगों की स्‍क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्‍क्रीनिंग की जा रही है। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी पॉजीटिव प्रकरण नही है। बाहर से आने वाले मजदूरों के लिए जिले में 10 आश्रय स्‍थल बनाये गये है। आश्रय स्‍थल प्रत्‍येक तहसील में बनाये गये है। नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार वालेंटियर नियुक्‍त किये गये है। साथ ही प्रशासन द्वारा रहने एवं खाने की व्‍यवस्‍था की गई है। जिले की नगरपालिका,नगरपरिषद को सेनेटाईजर किया जा रहा है। इस कार्य के लिए समस्‍त राजस्‍व,नगरपालिका का अमला इस कार्य के सजगता से कार्य कर रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमण के लिए प्रदेश स्‍तरीय हेल्‍पलाईन नंबर 104 एवं 181 है। कॉल सेंटर के माध्‍यम से अभी तक 1242 शिकायतें प्राप्‍त हुई है। जिनमें से 1071 शिकायतों का निराकरण संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किया जा चुका है। शेष 171 शिकायतों पर कार्यवाही जारी है। साथ ही जिला स्‍तर पर जिला चिकित्‍सालय में स्‍थापित है। जिसका हेल्‍पलाईन नंबर 07543-220891 तथा कलेक्‍ट्रेट स्थित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07543-225501 है। उन्‍होंने कहा कि अपने जिले बाहर से आने वाले व्‍यक्ति की सूचना प्राप्‍त होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को दी जाए। ग्रामीण स्‍तर पर टास्‍क फोर्स का गठन किया गया है। ग्रामीण स्‍तर पर जो भी समस्‍या होगी उनका निराकरण टास्‍क फोर्स समिति द्वारा कराया जायेगा। उन्‍होंने लॉक डाउन का शत् प्रतिशत पालन करने की अपील की। साथ ही अधिकारियो, कर्मचारियों, डॉक्‍टर्स द्वारा दी जा रही सेवाओं का अभिवादन किया। उन्‍होंने जिलेवासियों से अपील की कि देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्‍द्र मोदी जी द्वारा 05 अप्रैल रविवार को रात्रि 09 बजे 09 मिनिट के लिए घर की सभी लाइटें बंद करके,दरवाजे या बालकनी पर दीया,मोमबत्तीय,टॉर्च या मोबाईल की फ्लैश लाईट जलाकर कोरोना के खिलाफ एक जुटता का परिचय दें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews