Hindi News

29 दिसंबर से बदलेंगे 3 राशियों के दिन, बढ़ेगा मान सम्मान, धनलाभ के प्रबल योग, मिलेगा भाग्य का साथ

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तित करता है जिससे शुभ योग या राजयोग का निर्माण होता है।इसी क्रम में दिसंबर अंत में बुध व शुक्र मिलकर एक शक्तिशाली राजयोग बनाने जा रहे है जो 3 राशियों के लिए लकी होगा। आईए जानते है...
29 दिसंबर से बदलेंगे 3 राशियों के दिन, बढ़ेगा मान सम्मान, धनलाभ के प्रबल योग, मिलेगा भाग्य का साथ

Budh Shukra Yuti 2025 : ज्योतिष में दैत्यों के गुरू शुक्र और ग्रहों के राजकुमार बुध की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। बुध को संचार, बुद्धि, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार का कारक माना जाता है वे मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। शुक्र को सौन्दर्य, सुख का कारक माना जाता है, वे वृषभ व तुला स्वामी राशि है। मीन राशि को शुक्र की उच्च राशि व कन्या राशि को नीच राशि माना जाता है। वर्तमान में बुध तुला राशि में विराजमान है और और 29 दिसंबर को धनु में गोचर करेंगे और 17 जनवरी तक यहीं रहेंगे। शुक्र वृश्चिक राशि में स्थित है और 20 दिसंबर को धनु में प्रवेश करेंगे और 13 जनवरी तक यही रहेंगे, ऐसे में दिसंबर महीने में गुरू की राशि धनु में बुध शुक्र की युति होगी और लक्ष्मी नारायण राजयोग का भी निर्माण होगा जो 3 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। आईए जानते है कौन कौनी सी है वो भाग्यशाली राशियां………..

बुध शुक्र युति और राजयोग, कैसा रहेगा राशियों पर प्रभाव

कन्या राशि पर प्रभाव: शुक्र बुध युति और लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक संंपत्ति और धन का लाभ मिल सकता है। माता और ससुराल वालों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

धनु राशि पर प्रभाव: लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना जातकों के लिए शुभकारी साबित नहीं होगा।आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी। विवाहितों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है और कारोबार का विस्तार कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। जीवन में खुशहाली आएगी।

कुंभ राशि पर प्रभाव: बुध शुक्र और लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नही हो सकता है।आय में वृद्धि हो सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। आय के नए- नए माध्यम बनेंगे।निवेश से लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

क्या होता है Laxmi Narayan Rajyog

ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग का विशेष महत्व बताया गया है, इसे बेहद ही शुभ माना गया है। जब किसी भी राशि में बुध और शुक्र ग्रह दोनों एक साथ होते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है।कहते है जिसकी कुंडली में यह योग बनता है उस पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है, वहां धन धान्य की वर्षा होती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews