Astro Tips: घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, दूर होंगे दोष, बनी रहेगी बरकत

ज्योतिष का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। ज्योतिष के जरिए व्यक्ति अपने जीवन से जुड़े कई तरह की समस्याओं का समाधान पा सकता है। चलिए आज कुछ आसान उपाय जानते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: ज्योतिष का हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध है। ज्योतिष में ऐसी कई चीजों का उल्लेख दिया गया है जो हमारे जीवन से गहरा कनेक्शन रखती है। जब भी व्यक्ति कोई काम करने जाता है तो वह ज्योतिष के सलाह जरूर लेता है। हर काम नियम, धर्म और मुहूर्त के मुताबिक किया जाता है।

ज्योतिषी मुहूर्त के हिसाब से काम करने से व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता मिलती है और उसके जीवन में सुख समृद्धि आती है। ज्योतिष में कुछ ऐसे नियम भी बताए गए हैं जो सारी बाधाओं को दूर कर तरक्की और उन्नति लेकर आते हैं। आज हम आपको ज्योतिष के मुताबिक घर में कुछ ऐसी चीज हूं को रखने के बारे में बताते हैं जो शुभ परिणाम देती हैं।

नीम का पेड़

अगर आप दक्षिण मुखी घर में रहते हैं तो आपको अपने घर में नीम का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। नीम का पेड़ दक्षिण दिशा के अशुभ प्रभाव और देशों को खत्म कर देता है। इससे घर में शुभता का आगमन होता है।

आईना

आईना एक ऐसी चीज है जिस घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बाहर हो जाती है दक्षिण दिशा वाले द्वारा के सामने बड़ा सा आईना लगाया जा सकता है। ऐसे में जब भी नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करने की कोशिश करेगी आईने से टकराकर बाहर हो जाएगी।

हनुमान मूर्ति

दक्षिण दिशा का दोस्त दूर करने के लिए घर के दरवाजे के सामने हनुमान जी की तस्वीर मूर्ति लगाई जा सकती है। अगर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति लगा दी जाए तो सारे दोस्त दूर हो जाते हैं।

गणेश जी

गणेश भगवान की प्रतिमा घर के दरवाजे पर लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है। प्रतिमा आपको दो लगानी होगी। एक का मुख घर के अंदर की तरफ और दूसरी का बाहर की ओर रखना होगा।

स्वास्तिक

हिंदू धर्म में स्वास्तिक का काफी ज्यादा महत्व माना गया है। घर के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews