Hindi News

भगवान को लगाएं इस खास चीज का भोग, शनि और गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव से मिलेगी मुक्ति, जीवन में आएगी खुशहाली

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
देवी देवताओं की पूजन करते समय हम उन्हें भोग जरूर अर्पित करते हैं। चलिए आज जान लेते हैं की खिचड़ी का भोग लगाने से कौन से देवी देवता प्रसन्न होते हैं और हमें किन परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
भगवान को लगाएं इस खास चीज का भोग, शनि और गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव से मिलेगी मुक्ति, जीवन में आएगी खुशहाली

देवी देवताओं की पूजन हिंदू धर्म में बहुत खास मानी गई है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में पूजन पाठ होती है। वहां हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है और घर में रहने वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। यही वजह है की पूजन पाठ, व्रत, अनुष्ठान सनातन धर्म में विशेष महत्व रखते हैं।

देवी देवताओं को पूजने का अलग तरीका होता है। हम जब भी भगवान की पूजा करते हैं उन्हें भोग अवश्य लगते हैं। घर में नियमित तौर पर बनने वाले भोजन का भी भगवान को भोग लगाया जाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं की खिचड़ी का भोग लगाकर आप किन देवी देवताओं को प्रसन्न कर सकते हैं।

शनिदेव को भोग (Astro Tips)

शनि देव कर्मफल के देवता हैं और व्यक्ति को उसके कर्मों के मुताबिक परिणाम देने का काम करते हैं। अगर शनि देव को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है तो व्यक्ति को शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। यह उनका प्रिय भोग है।

शनि दोष होगा दूर

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर शनिदेव को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है, तो शनि ग्रह के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। जो लोग शनि दोष का सामना कर रहे हैं उनके लिए उपाय बहुत कारगर है।

सूर्य देव

सूर्य देव ऊर्जा के कारक माने गए हैं और व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का काम करते हैं। खिचड़ी का भोग सूर्य देव को विशेष तौर पर लगाया जाता है। ये उन्हें बहुत प्रिय है।

जीवन में आएगी सुख समृद्धि

अगर सूर्य देव को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें खिचड़ी को भोग लगाएं। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और व्यक्ति शुभ परिणाम प्राप्त करता है।

भगवान विष्णु

जगत के पालनहार भगवान विष्णु को भी खिचड़ी का भोग लगाने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें यह बहुत पसंद है और इससे वो जातक को शुभ परिणाम देते हैं।

श्रीहरि की कृपा

जो व्यक्ति भगवान विष्णु को खिचड़ी का भोग अर्पित करता है उसे श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है। इस भोग से न केवल भगवान विष्णु बल्कि माता लक्ष्मी भी जातक पर अपनी कृपा बरसाती हैं। जो लोग गुरु ग्रह के दोष से परेशान हैं उनके लिए यह उपाय काफी कारगर है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews