Hindi News

भद्र राजयोग से चमक उठेगी 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में मिलेंगे नए अवसर, व्यापार में धनलाभ, परिवार का मिलेगा साथ

Written by:Pooja Khodani
Published:
ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह के अपनी स्वराशि में जाते ही जून में भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा जो 3 राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है आइए जानते हैं कौन कौन सी है वो भाग्यशाली राशियां,,,,,
भद्र राजयोग से चमक उठेगी 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में मिलेंगे नए अवसर, व्यापार में धनलाभ, परिवार का मिलेगा साथ

Bhadra Rajyog 2025 : ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रहों में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। वे संचार, बुद्धि, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार के कारक माने जाते है। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।जब भी बुध चाल बदलते है  तो योग राजयोग का निर्माण होता है, जिसका मानव जीवन के साथ सभी राशियों पर भी अलग अलग असर देखने को मिलता है।

वर्तमान में बुध मीन राशि में विराजमान है और 6 जून में अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे जिससे भद्र राजयोग का निर्माण हुआ है, जिसका प्रभाव 22 जून तक रहने वाला है, क्योंकि इसके बाद बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।जून में बनने वाले भद्र राजयोग से 3 राशियों को विशेष फल की प्राप्ति होगी।

भद्र राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत

कन्या राशि : भद्र राजयोग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरपेशा को इंक्रीमेंट और प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वक्‍त अनुकूल रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते है।मीडिया, कला, संगीत, शिक्षक या बैंकिंग से जुड़े लोगों को काम में बड़ा लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि: भ्रद राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। शादीशुदा का जीवन शानदार रहेगा। अटके रूके कामों को गति मिल सकती है। लंबे समय से सोची हुई योजनाओं को नई दिशा मिल सकती है। व्यक्तित्व में निखार और कार्यकरने में सुधार होगा।पार्टनरशिप के काम में तरक्की मिल सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।

तुला राशि: भद्र राजयोग का बनना जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है।भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।  नौकरीपेशा को वेतन वृद्धि के साथ प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा कमाने के साथ नए अवसर मिल सकती है। प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।भौतिक सुख और स‍ुविधाओं की प्राप्ति होगी।इस अवधि में देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

कुंडली में कब बनता है भद्र राजयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , भद्र महापुरुष राजयोग बुध ग्रह से संबंधित है। यदि आपकी कुंडली में बुध लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित हैं अर्थात बुध यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में मिथुन अथवा कन्या राशि में स्थित हैं तो आपकी कुंडली में भद्र राजयोग बनता है।इस योग को पंच महापुरुष राजयोग में से एक माना गया है। इससे व्यक्ति के जीवन में ज्ञान और धन दोनों की कमी नहीं रहती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews