Hindi News

इन 4 तारीखों में जन्में लड़के नहीं कर पाते प्यार का इजहार, बहुत सोच समझ कर लेते हैं निर्णय

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने जीवन के बारे में ज्योतिष के जरिए जानकारी प्राप्त करता है। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।
इन 4 तारीखों में जन्में लड़के नहीं कर पाते प्यार का इजहार, बहुत सोच समझ कर लेते हैं निर्णय

Numerology: ज्योतिष हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके जरिए हम अपने जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ आसानी से पता कर लेते हैं। ज्योतिष में गणना करने के लिए अक्सर राशियों का सहारा लिया जाता है। राशियों के जरिए ग्रह नक्षत्र की स्थिति को देखकर यह समझा जाता है कि आने वाले समय में व्यक्ति किस तरह की परिस्थितियों का सामना करने वाला है। वैसे राशियों के अलावा हम जन्मतिथि के जरिए भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

जन्मतिथि के जरिए व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने का यह तरीका ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा अंक शास्त्र में दिया गया है। इसमें कुछ अंकों का उल्लेख मिलता है, जिनका सीधा संबंध ग्रहों से होता है। मुख्य अंक 1 से 9 तक बताए गए हैं, जो 9 ग्रह से संबंधित है। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीखों में जन्में लड़कों के बारे में बताते हैं।

अंक शास्त्र में मूलांक (Numerology)

अंक शास्त्र के जरिए व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उसकी जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर कुछ अंक प्राप्त किए जाते हैं। ये अंक मूलांक और भाग्यांक कहलाते हैं, जिनका नौ ग्रहों से सीधा संबंध होता है। जन्मतिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जब जोड़ा जाता है, तो उनका उत्तर हमें एक से नौ के बीच प्राप्त होता है। ये अंक हमें बहुत ही जानकारी देते हैं।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11,20 और 29 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक दो कहलाता है। जब आप इन तारीखों के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ेंगे तो आपको अंतिम उत्तर यही प्राप्त होगा। चलिए इन लोगों के व्यक्तित्व और जीवन के बारे में जान लेते हैं।

शर्मिला होता है स्वभाव

मूलांक 2 के लड़कों के स्वभाव की बात करें तो यह थोड़े शर्मीले होते हैं। अपने स्वभाव की वजह से यह अपने मन की बातों को ठीक तरह से लोगों के सामने व्यक्त नहीं कर पाते हैं। इन्हें अपनी भावनाओं को जाहिर करने में परेशानी होती है।

सोच समझ कर फैसला

यह लोग किसी भी बात का निर्णय बहुत सोच समझ कर लेते हैं। बात चाहे छोटी सी ही क्यों ना हो यह बहुत अधिक सोचने लगते हैं। अपनी सोचने की इस आदत की वजह से कई बार यह समय पर लोगों को वह नहीं कह पाते जो यह कहना चाहते हैं। इस वजह से कई बार ये अपने प्यार का इजहार भी नहीं कर पाते।

होते हैं कलात्मक

इस मूलांक के लोग बहुत कलात्मक किस्म के होते हैं। संगीत, लेखन और कलात्मक गतिविधियों में उनकी काफी ज्यादा रुचि होती है। कई बार ये कला के क्षेत्र में अपना करियर भी बनाते हैं और खूब सफलता हासिल करते हैं।

मदद में आगे

यह लोग स्वभाव से काफी अच्छे होते हैं और दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। अगर कोई जरूरतमंद इनके पास आता है, तो यह कभी उसे किसी चीज के लिए मना नहीं करते हैं। इन्हें दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखना पसंद होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews