Hindi News

जीवन भर प्यार निभाते हैं इन 2 मूलांक के लड़के, जानें कौन है इनके लिए बेस्ट पार्टनर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, जीवन और व्यक्तित्व की जानकारी देता है। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीख में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं जो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं।
जीवन भर प्यार निभाते हैं इन 2 मूलांक के लड़के, जानें कौन है इनके लिए बेस्ट पार्टनर

राशियों की तरह जन्मतिथि का भी हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। ज्योतिष में जब भी किसी तरह की गणना करने की जरूरत पड़ती है। हम अंक तिथि का सहारा जरूर लेते हैं। यही वह अंक होते हैं जो हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन अंकों के बारे में ज्योतिष की शाखा अंक शास्त्र में विस्तार से उल्लेख दिया गया है।

अगर आपको केवल राशियों के बारे में जीवन और भविष्य की जानकारी प्राप्त करने के बारे में पता है, तो हम आपको बता दें कि राशि के अलावा जन्म तिथि से भी हम किसी भी व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में जान सकते हैं। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं।

अंक शास्त्र में मूलांक (Numerology)

अंक शास्त्र में जिन अंको के माध्यम से गणना की जाती है, वो मूलांक कहलाते हैं। यह अंक जन्म तिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़कर प्राप्त किए जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के लड़कों के बारे में बताते हैं जो जीवन पर अपनी पार्टनर पर खूब प्यार लुटाते हैं। यह कभी उन्हें धोखा नहीं देते और उनके प्रति वफादार रहते हैं।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक दो कहलाता है। यह लोग बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। इन पर चंद्रमा का असर होता है जो इन्हें शीतल और सरल बनता है। यह हमेशा सच्चा प्यार करते हैं और रिश्तों के प्रति समर्पित रहते हैं। इन लोगों के लिए मूलांक 1, 3, 4 और 6 की लड़कियां अच्छी पार्टनर होती हैं।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक चार कहलाता है। इन लोगों का स्वामी ग्रह राहु होता है। राहु का प्रभाव इन्हें अपना प्यार कभी नहीं छोड़ते और उसे निभाने का विश्वास देता है। यह अपनी पार्टनर की हर जरूरत को पूरा करते हैं और उसे पलकों पर बैठाकर रखते हैं। इन लोगों के लिए मूलांक 1, 2, 7 और 9 की लड़कियां अच्छी पार्टनर बनती हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews