बुध को वाणी, बुद्धि, तर्क, गणित इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत (Budh Asta) होने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है। करियर और कारोबार में भी लाभ होता है। संचार कौशल में भी सुधार आता है। वर्तमान में बुध तुला राशि में संचरण कर रहे हैं। यहां तीन बार ग्रहों के राजकुमार अपनी चाल बदलने वाले हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन में देखने को मिलेगा। कई लोगों को इससे फायदा होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 24 अक्टूबर को बुध मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। 10 नवंबर को इसी राशि में वक्री चाल चलेंगे। वहीं 11 नवंबर मंगलवार को शाम 6:23 बजे यहाँ अस्त होंगे। इस अवस्था में 16 दिन तक रहने के बाद 27 नवंबर को तुला राशि में में युवराज उदित होंगे। आइए जानें किन किन लोगों के लिए बुद्धि के दाता बुध के इस चाल से तरक्की और किस्मत के दरवाजे खुलेंगे?

तुला राशि पर प्रभाव 

तुला राशि के जातकों को इस दौरान फायदा होने वाला है। ग्रहों के राजकुमार बुध की खास कृपा बरसने वाली है। मेहनत का फल मिलेगा। मान सम्मान भी बढ़ने वाला है। कम्युनिकेशन स्किल में भी सुधार आएगा। आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ससुराल पक्ष की ओर से मदद भी मिलेगी। इनकम में वृद्धि होगी। लेकिन पैसों का दुरुपयोग करने से नुकसान भी हो सकता है।

मकर राशि पर पर प्रभाव 

मकर राशि के जातकों के लिए भी बुध की यह चाल लाभकारी सिद्ध होगी। विवाह में आ रही बाधाएं खत्म होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस दौरान फायदा होने वाला है। बिजनेस का विस्तार होगा, मुनाफा भी बढ़ेगा। कला से संबंधित लोगों के लिए दिया समय शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

कुंभ राशि पर प्रभाव 

कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जीवन में आ रही अनेक परेशानियाँ खत्म होगी। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे, प्रेम बढ़ेगा। आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। मीडिया, लेखन, डिजाइनिंग, एडिटिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विदेश यात्रा का सपना भी पूरा हो सकता है।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य सामान्य जानकारी साझा करना है। जो ज्योतिष गणना और मान्यताओं पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों की कोई गारंटी नहीं लेता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)