22 जनवरी को युवराज बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, भाग्य देगा साथ, बढ़ेगी इनकम 

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों की किस्मत चमकेगी। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए ग्रहों के राजकुमार की यह चाल शुभ रहेगी?
budh gochar 2026

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को करियर, कारोबार, तर्क, मित्रता इत्यादि का कारक माना जाता है। जिसकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, उस व्यक्ति को हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। जीवन खुशियों से भरा होता है। ग्रहों के राजकुमार समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं। कभी नक्षत्र तो कभी राशि परिवर्तन करते हैं। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी दो दिनों में नक्षत्र गोचर करेंगे।

22 जनवरी को बुध उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। 30 जनवरी तक यहीं संचरण करेंगे। बुध के इस चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। कुछ ऐसी राशियाँ हैं जिन्हें इस दौरान खूब लाभ होगा। आइए जानें ये लकी लोग कौन हैं-

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा। करियर और कारोबार में सफलता के योग बनेंगे। मीडिया और कलाके क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस दौरान खूब लाभ होगा।  कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।

मीन राशि (Meen Rashi)

बुध का यह नक्षत्र गोचर मीन राशि के जातकों  का भाग्योदय करने वाला है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पिकनिक या यात्रा की योजना बन सकती है। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।  कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए यह समय शुभ साबित होगा। इनकम में वृद्धि होगी कोई भी। निवेश के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। कोई भी नया काम या योजना शुरू करने के लिए यह समय शुभ रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे।  नौकरी की तलाश पूरी होगी। इनकम में वृद्धि होगी। कारोबार में भी मुनाफा होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
22 जनवरी को युवराज बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, भाग्य देगा साथ, बढ़ेगी इनकम