Hindi News

1 नवंबर को बुध बदलेंगे चाल, शनि के नक्षत्र में करेंगे गोचर, धनवान होंगी ये 3 राशियाँ, जमकर बरसेगा पैसा, मिलेगी सफलता 

Published:
1 नवंबर को बुध नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सभी 12 राशियाँ प्रभावित होंगी। आइए जानें किन-किन लोगों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा?
1 नवंबर को बुध बदलेंगे चाल, शनि के नक्षत्र में करेंगे गोचर, धनवान होंगी ये 3 राशियाँ, जमकर बरसेगा पैसा, मिलेगी सफलता 

Budh Nakshatra Gochar 2024: नवंबर महीने की शुरुआत बुध के नक्षत्र परिवर्तन से हो रही है। शुक्रवार को सुबह 6:46 बजे ग्रहों के राजकुमार सम ग्रह शनि के नक्षत्र “अनुराधा” में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह लाभकारी तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है तो इसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के जातक पर पड़ता है। जीवन में बदलाव होते हैं। बुध को करियर, कारोबार, वाणी, तर्क, मित्रता इत्यादि का कारक माना जाता है। बुध के नक्षत्र गोचर से तीन राशियों को खूब फायदा होगा। करियर, धन समेत कई क्षेत्र में लाभ होगा। आइए जानें ये लकी राशियाँ कौन-कौन सी हैं-

कन्या राशि (Virgo) 

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। कारोबार में लाभ होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बॉस और सहकर्मियों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। प्रमोशन मिल सकता है। वेतन में भी वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। वैवाहिक और सामाजिक जीवन भी अच्छा रहेगा। सेहत को लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini) 

बुध की स्वराशि मिथुन के जातकों के लिए यह नक्षत्र गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। जीवन के कष्ट दूर होंगे। सुख और शांति की प्राप्ति होगी। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। पदोन्नति और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में भी फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों ही अच्छी रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) 

तुला राशि के जातकों पर भी बुध की असीम कृपा बरसने वाली है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। इनकम बढ़ेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के यह समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। छात्रों को लाभ होगा। सेहत दुरुस्त रहेगी।

(Disclaimer: इन आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews