Hindi News

23 मई को बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, बदलेगा Luck, 4 राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा!

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
23 मई को बुध ग्रह वृष राशि में गोचर करेंगे जहां पहले से ही सूर्य विराजमान है, ऐसे में दोनों ग्रह के आने से वृष राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा जो 4 राशियों के लिए शुभ साबित होगा।आइए जानते हैं ये राशियां कौन कौन सी हैं…
23 मई को बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, बदलेगा Luck, 4 राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा!

Budhaditya Rajyog 2025 :ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, राशियों और कुंडली और नक्षत्र का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, ऐसे में एक राशि में दो या दो से अधिक ग्रहों के आने से योग राजयोग और दुर्लभ संयोग बनते है।इसी क्रम में मई अंत में ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध मिलकर शुक्र की राशि वृषभ में बुधादित्य राजयोग का निर्माण करने जा रहे है।

ज्योतिष के अनुसार ,वर्तमान में आत्मा पिता के कारक सूर्य वृषभ राशि में विराजमान है।23 मई को बुद्धि, मित्रता, तर्क, ज्ञान के कारक बुध 23 मई को वृषभ में गोचर करेंगे, ऐसे में शुक्र की राशि वृषभ में दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो 4 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है।

जानिए बुधादित्य राजयोग के बारें में

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आदित्य का मतलब सूर्य से होता है इस तरह से जब कुंडली में सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ मौजूद हों तो बुधादित्य राजयोग बनता है।बुधादित्य योग कुंडली के जिस भाव में मौजूद रहता है उसे वह मजबूत बना देते है। कुंडली में बुध और सूर्य के एक साथ होने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है।उसे धन, सुख-सुविधा, वैभव और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

बुधादित्य राजयोग 4 राशियों के लिए शुभ

कुंभ राशि: बुधादित्य राजयोग जातकों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। अटके रूके कामों को गति मिलेगी। भौतिक सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। समाज व कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।नई गाड़ी खरीदने के योग बन सकते हैं ।

कर्क राशि: जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग काफी अनुकूल सिद्ध हो सकता है। मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्रों के अलावा एक्टिंग, थिएटर से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ रिश्ता मजबूत बन सकता है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है।निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा को प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट का तोहफा मिल सकता है।

वृषभ राशि: बुधादित्य राजयोग जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है।अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शादीशुदा का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी और नए नए स्रोत बनेंगे।अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि : जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।आय में वृद्धि के प्रबल योग है। नए नए स्त्रोत मिल सकते है। काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस समय में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को धनलाभ हो सकता है।नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ सैलरी में हाईक मिल सकती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews