चंद्रमा 3 अप्रैल को तुला राशि में प्रवेश (Chandra Gochar) करेंगे। जिसका स्वामी असुरों के गुरु शुक्र (Shukra) को माना जाता है। यहां 5 अप्रैल तक संचरण करने के बाद चंद्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी को इससे फायदा तो किसी को नुकसान होगा। ऐसी कई राशियाँ हैं, जिनके लिए यह समय बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। उनके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का खास महत्व होता है। इसे शांति, समृद्धि, सुख-सुविधा, मानसिक स्थिति, माता, भावनाओं इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इसकी स्थिति कई क्षेत्रों को प्रभावित करती है। इसके मजबूत होने से जीवन खुशहाल होता है। माता के साथ संबंध मजबूत होते हैं। परिवार में सुख और शांति बनी रहती है। वहीं इसकी कमजोर स्थिति मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी और असफलता का कारण भी बन सकती है। आइए जानें चंद्रमा का राशि परिवर्तन किन लोगों के लिए शुभ साबित होगा और जातकों के जीवन में कैसे बदलाव हो सकते हैं?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए तुला राशि में चंद्रमा का गोचर अच्छे परिणाम देगा। विवाह की बात पक्की हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी।  ससुराल पक्ष की ओर से मदद मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होंगे। सफलता के प्रबल योग भी बन रहे हैं। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद भी खत्म हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि भी हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों पर भी चंद्र देव मेहरबान होंग।  यह समय छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश की पूरी हो सकती है। इनकम में भी वृद्धि हो सकती है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रमोशन और इंक्रीमेंट की खबर भी मिल सकती है। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। यह समय निवेश के लिए अनुकूल रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा की यह चाल हर तरीके से फायदेमंद साबित हो सकती है। किस्मत आपका साथ देगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं भी खत्म होगी। नया वाहन या घर खरीदने के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। बिजनेस का भी विस्तार होगा।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और समेत अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की पुष्टि करता है।)