Hindi News

गुजरात में कब होंगे स्थानीय निकाय चुनाव? शेड्यूल जारी, जानें वोटिंग और नतीजे की तारीख 

Published:
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी हो चुका है। 26 अप्रैल को मतदान होंगे। 1 अप्रैल से आचार संहिता लागू हो चुका है। आइए जानें वोटों की गणना और परिणाम की घोषणा कब होगी?
गुजरात में कब होंगे स्थानीय निकाय चुनाव? शेड्यूल जारी, जानें वोटिंग और नतीजे की तारीख 

गुजरात राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनाव आयोग (Gujarat Local Body Election 2026) की तारीखों का ऐलान 1 अप्रैल 2026 को कर दिया है। चुनाव संबंधित अधिसूचना 6 अप्रैल को जारी होगी। मतदान 26 अप्रैल को होंगे। जरूरत पड़ने पर पुनः मतदान 27 अप्रैल 2026 को हो सकता है। वहीं परिणाम की घोषणा 28 अप्रैल 2026 को होगी।

नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख 11 अप्रैल 2026 है। नामांकन पत्रों की जांच 13 अप्रैल 2026 को की जाएगी। 15 अप्रैल 2026 तक उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख तय की गई है। वोटिंग का समय सुबह 7:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक तय किया गया है। मतदान ईवीएम माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।

आचार संहिता लागू

राज्य चुनाव आयोग ने 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायत के आम चुनाव और समय-समय पर खाली हुई 11 नगर निगमों की 13 सीटों के लिए चुनाव की तारीख घोषित की है। आचार संहिता भी 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। इस दौरान चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टी न तो मंजूर की जा सकती है और न ही उनका ट्रांसफर किया जा सकता है। ऐसी कोई घोषणा या वादा भी नहीं किया जाएगा, जिससे मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके। डिस्क्रीशनरी फंड से पेमेंट भी मंजूर नहीं किए जाएंगे। यह आदेश 28 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगा।

कितने सीटों पर होंगे चुनाव?

नगर निगम में 261 निर्वाचन क्षेत्र, नगर पालिकाओं में 656 निर्वाचन क्षेत्र, जिलों के लिए 1090 निर्वाचन क्षेत्र, तालुका पंचायत के लिए 534 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। कुल 9920 सीटों के लिए इस साल चुनाव होंगे। इसमें 1444 महानगर पालिका, 2624 नगर पालिका, 1090 जिला पंचायत और 5234 तालुका पंचायत सीटें शामिल हैं।

2358_1_election jaherat akhbariyadi
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews