Hindi News

देवशयनी एकादशी पर करें तुलसी के 3 उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन, पूरी होगी हर मनोकामना

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति करना चाहता है। इसके लिए तो कोई ना कोई ज्योतिषी उपाय भी जरूर करता है। आज हम आपको देवशयनी पर किए जाने वाले तुलसी के उपाय बताते हैं।
देवशयनी एकादशी पर करें तुलसी के 3 उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन, पूरी होगी हर मनोकामना

हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का बहुत महत्व माना गया है। यह बहुत ही पुण्यदायक दिन है, जो दान धर्म के लिए बहुत ही खास माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं। यह अवधि 4 महीने की होती है, जिस वजह से इसे चातुर्मास के नाम से पहचाना जाता है।

देवशयनी एकादशी के बाद किसी तरह के मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। इस साल 6 जुलाई को एकादशी का पर्व पड़ रहा है। इस तिथि पर जो व्यक्ति पूजन पाठ और व्रत करता है उसके सभी पापों का नाश हो जाता है। एकादशी को किए गए कुछ उपाय भी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा दिलवाने का काम करते हैं। इस दिन आप तुलसी से जुड़े कुछ उपाय कर सकते हैं।

 देवशयनी एकादशी पर के उपाय (Devshayani Ekadashi 2025)

भगवान विष्णु को तुलसी के पौधे से काफी लगाव है। जब उन्हें भोग लगाया जाता है तो तुलसी का पत्ता जरूर रखना चाहिए वरना वह उस भोग को स्वीकार नहीं करते। देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर लगाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगे और धन-धान्य की बरकत प्राप्त होगी।

तुलसी की पूजन

एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजन पाठ तो सभी करते हैं लेकिन इस दिन तुलसी की पूजन भी अवश्य करनी चाहिए। अपनी मनोकामना बोलते हुए तुलसी पर लाल चुनरी चढ़ाएं। ऐसा करने से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

बांध दें कलावा

अगर आपका कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो पा रहा है। हर तरह की कोशिश करने के बावजूद भी काम अधूरा रह जाता है। इसके लिए आपको तुलसी के पौधे के सामने बैठकर अपनी मनोकामना बोलनी होगी। अब मनोकामना पूरी होगी इस विश्वास के साथ पौधे पर कलावा बांध दें। अगर आपकी मनोकामना पूरी हो जाती है तो इसे खोलकर नदी में प्रवाहित करें।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !