हिंदू धर्म में ज्योतिष को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। पूजन, पाठ, व्रत, अनुष्ठान और दैनिक दिनचर्या में उपायों और नियमों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर नियमों के मुताबिक व्यक्ति चलता है तो उसे जीवन में शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि हर किसी के दिनचर्या में ज्योतिषी नियम कायदे शामिल होते हैं।
हिंदू धर्म में केवल पूजन पाठ और देवी देवताओं को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी विशेष स्थान दिया गया है। इनका संबंध किसने किसी देवी देवताओं से बताया जाता है। जैसे गाय को माता कहा जाता है और पूजन की जाती है। इस तरह से कुत्ते को भगवान भैरव की सवारी के रूप में देखा और पूजा जाता है।
भैरव का प्रतीक (Astro Rules)
हर घर में गए और कुत्ते की रोटी निकालने का विधान जरूर है। पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते के निकाली जाती है। कुत्ता भगवान भैरव का वाहन है और इसे शनि और केतु का प्रतीक माना जाता है। इसे पालना और रोटी खिलाना बहुत लाभकारी माना गया है। चलिए जान लेते हैं कि कुत्ते को रोटी किस तरह खिलानी चाहिए और इससे क्या लाभ होंगे।
तेल से चुपड़े रोटी
कुत्ते को हमेशा तेल से चुपड़ी रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से राहु केतु और शनि दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। इन ग्रहों के दोषों की वजह से जीवन में जो परेशानी चल रही है वह अपने आप ही खत्म होने लगती है।
मीठी रोटी
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाना भी शुभ माना गया है। दरअसल, जो लोग पितृ दोष की समस्या का सामना कर रहे हैं। अगर वह यह उपाय करते हैं तो उन्हें पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की समस्याएं खत्म हो जाती है।
काले कुत्ते को भोजन
अगर आप बाबा काल भैरव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो काले कुत्ते को भोजन खिलाएं। ऐसा करने से भैरव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को शनि तथा केतु की अशुभता से मुक्ति दिलाने का काम करते हैं।
होंगे ये लाभ
- अगर कुत्ते को रोटी खिलाई जाती है तो व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। जो लोग कर्ज की समस्या से परेशान है उनका कर्ज खत्म हो जाता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
- जो लोग प्रेत बाधा के संकट का सामना कर रहे हैं अगर वह कुत्ते को रोटी खिलाते हैं तो इस संकट से मुक्ति मिलती है। इस उपाय से ऐसा संकट कभी आसपास भी नहीं भटकता।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।





