Hindi News

करवा चौथ पर करें ये उपाय, दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली, जानें चंद्रोदय और पूजन का समय

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ने वाला करवा चौथ का त्योहार काफी महत्वपूर्ण माना गया है। चलिए आज हम आपको करवा चौथ व्रत पर चंद्रोदय के समय और एक खास उपाय के बारे में बताते हैं।
करवा चौथ पर करें ये उपाय, दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली, जानें चंद्रोदय और पूजन का समय

Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्यौहार का काफी महत्व माना गया है। हर साल महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत निर्जल और निराहार होता है और काफी कठोर रहता है। पति पत्नी के बीच के प्यार और समर्पण को दर्शाने वाला यह व्रत पूरे देश में व्यापक स्तर पर मनाया जाता है।

ज्योतिष के मुताबिक महिलाएं यह व्रत अपने पति की लंबी उम्र स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए करती हैं। जो महिला इस व्रत को रखती है उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इस साल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। चलिए हम आपको इसके शुभ मुहूर्त और कुछ उपायों की जानकारी देते हैं।

करवा चौथ पर चंद्रोदय

करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाएं चांद निकलने के बाद पूजन करती हैं और अपना व्रत खोलते हैं। इस बार शाम 7:54 पर चांद निकलेगा।

बहुत शुभ है करवा चौथ (Karwa Chauth)

वैसे तो करवा चौथ का त्योहार और व्रत हमेशा ही खास होता है, लेकिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पड़ने वाला यह व्रत इस बार बेहद शुभ साबित होने वाला है। 19 अक्टूबर को शाम 6:16 से चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। स्थिति का समापन 20 अक्टूबर को 3:46 पर होगा। हालांकि, पंचांग के मुताबिक करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को ही रखा जाएगा।

पूजन का समय

जो महिलाएं व्रत रख रही हैं वह शाम 5:46 से लेकर शाम 7:02 के बीच पूजन कर सकती हैं। इस बार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में रहने वाला है, जिस कारण यह तिथि काफी शुभ मानी जा रही है।

करें ये उपाय

करवा चौथ का व्रत हर महिला वैवाहिक जीवन खुशनुमा बनाने और अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में मुश्किल आ रही है तो करवा चौथ के दिन एक कागज पर समस्याओं के बारे में लिखें जिससे आप छुटकारा पाना चाहती हैं। दूसरे कागज पर आपको उस समस्या का हल लिखना होगा। अब इन कागजों को शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ के चरणों में समर्पित कर दें। पूजन करते समय शिवजी से प्रार्थना करें कि आपकी सारी समस्या दूर हो जाए। पूजा करते समय भगवान से सुखी दांपत्य जीवन की कामना करें और वापस लौटते समय परेशानी वाला कागज वहीं छोड़कर समाधान वाला कागज अपने साथ लेकर चले आएं। इतना ध्यान रखें कि जब आप ये उपाय कर रहे हैं तब कोई आपको देखा ना पाए। इस उपाय के परिणाम आपको तुरंत ही मिलने लगेंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews