Hindi News

जुलाई में ये 3 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, होंगे वक्री, मालामाल होगी ये 3 राशियाँ, भाग्य देगा साथ, करियर-कारोबार में होगा बंपर लाभ

Published:
जुलाई में तीन ग्रह वक्री होंगे। सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ को बंपर लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। सफलता के योग बनेंगे। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा?
जुलाई में ये 3 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, होंगे वक्री, मालामाल होगी ये 3 राशियाँ, भाग्य देगा साथ, करियर-कारोबार में होगा बंपर लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का विशेष महत्व होता है, जो मनुष्य के जीवन गहरा असर डालते हैं। सफलता, आर्थिक स्थिति और अन्य क्षेत्रों में फायदे और नुकसान को निर्धारित करते हैं। ये ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं, जिसका असर जातकों की कुंडली पर पड़ता है। कभी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। तो वहीं राहु और केतु को अलावा सभी ग्रह कभी मार्गी और वक्री भी होते हैं।

जुलाई का महीना बेहद ही जुलाई खास होने वाला है। क्योंकि तीन ग्रह उल्टी चाल चलने वाले हैं। वक्री (Grah Vakri 2025) होकर सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेंगे। किसी के लिए यह समय शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहेगा। कुछ राशियों को इस दौरान खूब लाभ होगा तरक्की के योग बनेंगे।

वरुण यानी नेप्चून 5 जुलाई को 5 जुलाई शनिवार को वक्री होने जा रहे हैं। इस अवस्था में 10 दिसंबर 2025 तक रहेंगे। 13 जुलाई को कर्मफल दाता शनि मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे। 18 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध भी कर्क राशि में वक्री होने वाले हैं। कुछ राशियों पर इन तीनों ग्रहों की कृपा बरसने वाली है। आइए जानें किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा?

मकर राशि को होगा लाभ

मकर राशि  जातकों के लिए तीनों ग्रहों की चाल लाभकारी सिद्ध होगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कारोबार में भी मुनाफा होगा। यात्रा की योजना बन सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा स। हत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। धन संचय करने में आप सफल होंगे।

वृषभ राशि को मिलेगी गुड न्यूज

वृषभ राशि  के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। इनकम में वृद्धि होगी। रिश्तेदार और दोस्तों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। संतान के प्रति आप अपने जिम्मेदारियां को पूरा करने में सफल होंगे। हर तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान शनि की विशेष कृपा जातकों पर बनी रहेगी। बीमारियाँ दूर होगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। रुके हुए काम संपन्न होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों का दावा नहीं करता। विशेष की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews