Hindi News

नए साल में देवगुरु बृहस्पति 3 बार बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जीवन में आएंगी खुशियां, हर काम में होंगे सफल

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
नए साल में 3 बार गुरु गोचर करेंगे। पहला गोचर मई 2025 में होगा। इस दिन गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। दूसरा गोचर अक्टूबर के महीने में होगा।
नए साल में देवगुरु बृहस्पति 3 बार बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जीवन में आएंगी खुशियां, हर काम में होंगे सफल

Guru Gochar 25 : ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों में से देवगुरु बृहस्पति की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। शनि के बाद गुरु दूसरे ऐसा ग्रह हैं जो मंद गति से चलता हैं। गुरु को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब 13 महीन लगते है।गुरु को सुख-समृद्धि, धन-वैभव, मान-सम्मान का कारक माना जाता है।  इन्हें धनु और मीन राशि का स्वामित्व प्राप्त है। गुरु कर्क राशि में उच्च तो मकर राशि में नीच के होते हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार,  वर्तमान में गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान है और 2025 में 3 बार राशि परिवर्तन करेंगे।  गुरु पहली बार 14 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर 2025 को अपनी उच्च राशि कर्क में जाएंगे और साल के अंत में यानी 5 दिसंबर को वो पुन: मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु बृहस्पति की इस स्थिति के बदलाव से कई राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।

गुरू गोचर 2025 इन राशियों के लिए बेहद लकी

मेष राशि : साल 2025 में गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन जातकों के लिए लकी साबित होगा।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा के प्रमोशन के लिए नए रास्ते खुलेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी ।इस अवधि में नया निवेश की योजना बना सकते है।अपार धन लाभ की प्राप्त हो सकती है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति या फिर किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि: गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। हर कार्य में तरक्की दिलाने वाला रहेगा।

कुंभ राशि : गुरु का मिथुन और कर्क राशि में जाना जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं होगा।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, नए नए स्त्रोत खुलेंगे।नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे है तो समय अनुकूल रहेगा। अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। संतान को तरक्की मिलने के योग है। हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।

धनु राशि : 2025 में बृहस्पति के तीन बार राशि परिवर्तन से जातकों को खूब लाभ मिलेगा। व्यापार और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति के कई नए अवसरमिल सकते है। व्यापार में अपार धनलाभ के प्रबल योग है। जमीन, घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी और व्यापार में बंपर लाभ मिलने वाला है। आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है।अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव होगा। यात्रा के मौके मिल सकते है।

साल 2025 में कब-कब राशि बदलेंगे गुरु ?

  • 2025 में बृहस्पति का पहला राशि परिवर्तन 14 मई 2025 को करेंगे, जब बृहस्पति वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 18 अक्तूबर 2025 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन के दौरान, बृहस्पति वक्री होंगे।
  • 2025 में बृहस्पति का तीसरा राशि परिवर्तन 5 दिसंबर को फिर कर्क से निकलकर मिथुन राशि में वापसी करेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews