Hindi News

उत्पन्ना एकादशी पर एकाक्षी नारियल चढ़ाने से कैसे दूर होती हैं आर्थिक समस्याएं? जानें

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी का दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकाक्षी नारियल को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है।
उत्पन्ना एकादशी पर एकाक्षी नारियल चढ़ाने से कैसे दूर होती हैं आर्थिक समस्याएं? जानें

Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी हिंदू धर्म में विशेष महत्व रहती है, क्योंकि इस दिन ही भगवान विष्णु के शरीर से एकादशी माता प्रकट हुई थी। इसी वजह से इसे उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। माना जाता है कि अगर एकादशी व्रत शुरू करना हो तो इसी दिन से शुरू करना सबसे ज्यादा शुभ होता है।

इस दिन भगवान विष्णु तुलसी माता की पूजा का महत्व है। शादी भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से धन सुख और शांति का आशीर्वाद मिलता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि आखिर भगवान विष्णु को एकादशी के दिन एकाक्षी नारियल ही क्यों चढ़ाना चाहिए और उसका क्या महत्व होता है।

क्या होता है एकाक्षी नारियल

एकाक्षी नारियल एक विशेष प्रकार का नारियल होता है, जिसमें केवल एक आंख यानी एक ही छेद होता है। जबकि, सामान्य नारियल में तीन आंखें यानी तीन छेद होते हैं। इसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। इसे चढ़ाने या घर में रखने से धन, संपत्ति, सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। यह वास्तु दोष दूर करने और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने में भी मददगार होता है।

एकाक्षी नारियल का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। इसे भगवान विष्णु का प्रिय फल कहा गया है, वह अपने साथ स्वयं इस फल को पृथ्वी पर लेकर आए थे। शास्त्रों में वर्णित है कि यदि कोई व्यक्ति भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करता है, तो उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती और सुख संपत्ति के साथ ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। यह उपाय व्यवसाय में सफलता दिलाने के साथ-साथ वास्तु दोष से मुक्ति दिलाने में भी मददगार है। भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से परिवार में शांति और समृद्धि बनी रहती है।

नारियल चढ़ाने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

नारियल चढ़ाने के दौरान शुभता के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। सबसे पहले नारियल को गंगाजल से शुद्ध करें और फिर उसे पर अक्षत अर्पित करें। भगवान विष्णु को नारियल चढ़ाते समय मत्रों का जाप अवश्य करें और ध्यान रखें कि केवल एकाक्षी नारियल ही अर्पित करें।

नारियल को लाल या पीले कपड़े में लपेटकर चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। यदि घर में वास्तु दोष है तो एकादशी नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर घर में रखने से दोष समाप्त होने और शुभ फल मिलने की मान्यता है।

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews