Hindi News

क्या शुभ है सोने का दान? ज्योतिष से जानें कैसा होगा इसका प्रभाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति जीवन में सुख समृद्धि और तरक्की जरूर प्राप्त करना चाहता है। इसके लिए वो समय-समय पर दान धर्म भी करता है। चलिए आज आपको बताते हैं कि सोना दान करने से क्या होता है।
क्या शुभ है सोने का दान? ज्योतिष से जानें कैसा होगा इसका प्रभाव

हिंदू धर्म में जितना महत्व देवी देवताओं की पूजन, व्रत, पाठ, अनुष्ठान को दिया गया है। उतना ही महत्व दान पुण्य को भी मिलता है। कोई भी पूजन पाठ किया जाए या फिर व्रत-अनुष्ठान का आयोजन हो उसके पश्चात दान अवश्य किया जाता है। दान को लेकर ये मान्यता है कि इसके बिना हमें पुण्य फलों की प्राप्ति नहीं होती है।

दान करना पुण्य का काम माना गया है। यही कारण है कि खास मौके पर जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े और अन्य चीजों का दान किया जाता है। दान देने का सबका अपना तरीका होता है। सभी अपने सामर्थ्य के अनुसार दान देना सही समझते हैं। कुछ लोग सोना चांदी भी दान करते हैं। चलिए आज यह जान लेते हैं कि सोना दान करना कितना सही है और इससे क्या होता है।

सोना दान करने का महत्व (Gold)

शास्त्रों के मुताबिक सोना दान करना काफी शुभ होता है। अगर व्यक्ति समर्थ है और वह सोने का दान कर रहा है, तो उसे अपने जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। चलिए जान लेते हैं कि इससे किस तरह के फल प्राप्त होते हैं।

सात जन्मों का फल

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर व्यक्ति एक बार सोना दान करता है तो उसे इसका पुण्यफल 7 जन्म तक प्राप्त होता है। धन्य या अन्य चीजों का दान हमें एक ही जीवन तक फल देता है लेकिन सोना दान आने वाले जीवन को भी पुण्य से भर देता है।

खुशहाली और सम्पन्नता

अगर हम सोना दान करते हैं तो हमारे जीवन में खुशहाली और संपन्नता का आगमन होता है। जीवन में अगर किसी तरह की नकारात्मकता फैली हुई है तो वह भी दूर होने लगती है। व्यक्ति सुख समृद्धि, तरक्की और धन की प्राप्ति करता है।

गुरु ग्रह से संबंध

सोना दान करने से गुरु ग्रह भी मजबूत होता है। इसका सीधा संबंध बृहस्पति से है और अगर बृहस्पति से लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो सोना दान जरूर करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • वैसे तो सोना कोई भी दान कर सकता है लेकिन अगर कुछ नियमों का पालन कर लिया जाए तो अच्छा रहेगा। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर है, उन्हें सोना दान नहीं करना चाहिए।
  • सोना दान करने या उपहार में देने से पहले कुंडली में बृहस्पति की स्थिति देख लेनी चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिल जाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews