Hindi News

Wednesday Gold Rate : सोने के भाव में तेजी, जानिए 29 अप्रैल का 22 और 24 कैरेट का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
बुधवार को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1, 51,530 रुपये पर दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,38,900 रुपये चल रहा है। चांदी के दाम 2, 50,000 लाख रुपए के आसपास ट्रेंड कर रहे हैं।
Wednesday Gold Rate : सोने के भाव में  तेजी, जानिए 29 अप्रैल का 22 और 24 कैरेट का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

gold latest rate

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी अस्थिरता के बीच 29 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारतीय सर्राफा बाजार में बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1, 51,530 प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई हैं।  22 कैरेट सोने का भाव 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है। मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,080 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी  2,45,000 से 2,50, 000 के बीच कारोबार कर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,586.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 73.18 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के बंद होने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। कच्चा तेल $111 के स्तर को पार कर गया है। खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं, जिसकी वजह से ये तेल की कीमतें चढ़ती जा रही है। इस प्रस्ताव में होर्मुज को खोलने की बात थी, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा टाल दी गई थी, जिसके चलते बातचीत अधर में लटक गई है। अगर सीजफायर की दिशा में प्रगति होती है, तो इसका असर सोने और तेल दोनों बाजारों पर दिख सकता है।

इसके अलावा तेल महंगा होने से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। जब तक कच्चे तेल की कीमतें स्थिर या कम नहीं होती है तब तक सोने के भाव में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। वहीं रुपये की गिरावट और डॉलर की मजबूती के चलते सोने की मांग और कीमतों पर दबाव बना हुआ है।  बुधवार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Fed) की नीतिगत बैठक के नतीजे आने वाले हैं, जिस पर निवेशकों की पैनी नजर है, क्योंकि इसका सीधा असर सोने की वैश्विक कीमतों पर पड़ेगा ।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने व चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है लेकिन आने वाले दिनों में कीमतों में बड़ी उठा-पठक देखने को मिल सकती है। ​फिलहाल भारत में शादी का सीजन अपने चरम पर है और शादियों में सोने लेने-देने का बड़ा चलन है, ऐसे में अगर आने वाले दिनों में कीमतों में गिरावट या उछाल आता है तो इसका असर उन परिवारों पर पड़ेगा जिन्हें विवाह या किसी खास फंक्शन के लिए गहनों की खरीदारी करनी है।

ध्यान रखें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews