सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट (CBSE Board Exam को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं के मूल्यांकन सिस्टम में गड़बड़ी और देरी से संबंधित सभी अफवाहों का खंडन किया है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अच्छे से कम कर रहा है। इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। वहीं मूल्यांकन की प्रक्रिया सही समय पर अच्छे से जारी है।
संयम भरद्वाज ने बताया कि कक्षा 12वीं के परिणाम मई 2026 के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे। जिसके संकेत सीबीएसई ने पहले भी दिए थे। रिजल्ट अप्रैल 2026 में जारी नहीं होंगे। छात्रों को अपडेट और सटीक जानकारी के लिए केवल सीबीएसई के आधिकारिक स्तोत्र पर भरोसा करने की सलाह दी जाती है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ विजिट कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक किया गया था। इस साल नई ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली के तहत मूल्यांकन किया जा रहा है। पहले रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। सर्टिफिकेट, मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कूलों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। रिजल्ट के बाद पुनर्मूल्यांकन या रिचेकिंग प्रोसेस शुरू होगा।
रिजल्ट से पहले स्टूडेंट्स कर लें ये काम
12वीं के रिजल्ट डिजिलॉकर, उमंग ऐप और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। स्टूडेंट एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसलिए छात्रों को पहले से ही डिजिलॉकर प्रोफाइल क्रिएट या एक्टिवेट करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा एडमिट कार्ड और अन्य दस्तावेज भी तैयार रखें। ताकि परिणाम वाले दिन किसी प्रकार की देरी या समस्या का सामना न करना पड़े।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर हायर सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन क्लास 12 रिजल्ट 2026 का लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, जन्मतिथि, एडमिट कार्ड आईडी और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा। विषयवार स्कोर चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।






