Hindi News

RBI ने निकाली ग्रेड B पदों पर भर्ती, 20 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें डिटेल

Published:
 आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक 29 अप्रैल से एक्टिव होगी। वैकेंसी, पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। जाइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
RBI ने निकाली ग्रेड B पदों पर भर्ती, 20 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें डिटेल

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्रेड बी पदों पर भर्ती (RBI Recruitment 2026) के लिए नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। परीक्षा की संभावित तिथि भी घोषित कर दी गई है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन उपलब्ध होगा। इसे पर इसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

शॉर्ट नोटिस के मुताबिक रिक्त पदों की संख्या कुल 60 है। जिसमें ऑफीसर ग्रेड बी जनरल के लिए 40 पद खाली है। डिपार्मेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च और डिपार्मेंट ओड़ स्टैटिसटिक्स एंड इनफॉरमेशन मैनेजमेंट में 10-10 पद खाली हैं। फेज-1 परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को होगा। वहीं फेज-2 परीक्षा 25 और 26 जुलाई को होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 60% अंक के साथ ग्रेजुएट या 55% अंक के साथ पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। M.Phil की योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और पीएचडी योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसका आयोजन जून में होगा। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और अंतिम चरण में इंटरव्यू का आयोजन होगा। प्रारंभिक परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। इसमें 200 पर प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। चार विषय शामिल होंगे- जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटिव एप्टिट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और रीजनिंग। इसमें चयनित उम्मीदवार ही फेज-2 यानि मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट फेज-2 और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।

आरबीआई ग्रेड बी पद पर नियुक्ति के बाद बेसिक पे 78,450 प्रतिमाह होगा। फिक्स पे स्केल 78,450 रुपये से लेकर 1,41,600 रुपये तक होता है। इसके अलावा DA, HRA समेत कई भत्ते और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews