Hindi News

RRB NTPC UG City Intimation Slip: रेलवे ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप, आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
रेलवे की ओर से आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। इस परीक्षा के शहर से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC UG City Intimation Slip: रेलवे ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप, आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

रेलवे की ओर से आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट सीबीटी 1 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था। वह परीक्षा के शहर से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप भी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से एक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम इंटीमेशन सीटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम के शहर की जानकारी मिलने के बाद आप पहले से अपनी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

अभ्यर्थियों को यह जान लेना चाहिए कि एग्जाम सिटी का उपयोग केवल परीक्षा की जानकारी हासिल करने के लिए किया जाता है। इसे एडमिट कार्ड समझने की गलती ना करें यह केवल अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर की जानकारी देने के लिए है ताकि वह समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से लॉगिन कर कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC UG City Intimation Slip

कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप

  • RRB NTPC UG exam City Slip डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटी इंटीमेशन की लिंक दिखाई देगी उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको पंजीकरण संख्या, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
  • जैसे ही आप लॉगिन करेंगे एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी।
  • इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर परीक्षा के शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कब होने वाली है परीक्षा

इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन देशभर के परीक्षा केंद्र पर 7, 8, 9 मई और 13, 14, 16 और 21 जून को किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से 3058 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाने वाली है।

कैसे होगी परीक्षा

NTPC परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन ए जनरल अवेयरनेस के 40, मैथमेटिक्स के 30, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews