कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET UG 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही शहर सूचना पर्ची जारी कर सकता है। जिसमें आवंटित शहर की जानकारी उपलब्ध होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि अप्रैल महीने के अंत में सिटी स्लिप जारी हो सकती है।
एनटीए ने इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। वहीं प्रवेश मई के पहले सप्ताह में उपलब्ध हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडीडेट्स एक्टिविटी के सेक्शन में सीयूईटी यूजी 2026 एग्जाम सिटी लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- शहर सूचना पर्ची को चेक करें। इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए अभ्यर्थी इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
पिछले वर्षों का ट्रेंड
2025 में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 13 मई से लेकर 6 जून तक किया गया था। शहर सूचना पर्ची पत्र 7 मई को जारी हुई थी। 2024 में परीक्षा 15 मई से लेकर 24 मई तक आयोजित हुई थी। शहर सूचना पर्ची एनटीए ने 6 मई को जारी की थी। 2023 में परीक्षा का आयोजन 21 मई से लेकर 17 जून के बीच किया गया था। शहर सूचना पर्ची 14 में को जारी हुई थी।
कब होगी परीक्षा?
परीक्षा का आयोजन 11 में 31 मई तक देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। 37 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें 13 लैंग्वेज, 23 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल है। प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी। वहीं प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। एक उम्मीदवार अधिकतम पांच विषयों की परीक्षा में शामिल हो सकता है, जिसमें लैंग्वेज और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट दोनों शामिल है। प्रत्येक प्रश्न पांच अंक का होगा। गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी।






