नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक है जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आपको तुरंत आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। यहां आपको हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिंक दिखाई देगी। लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कब है NEET UG Exam 2026
नीत यूजी की परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को करवाया जाने वाला है। यह परीक्षा एक ही दिन में एक ही शिफ्ट में संपन्न कराई जाएगी। ये परीक्षा इस बार देश के 552 शहरों और 14 विदेशी सेंटर्स पर आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रखा गया है।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ के ऑप्शन में एडमिट कार्ड फॉर NEET UG 2026 का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद प्रवेश पत्र की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। इसके साथ नीचे दिया गया सिक्योरिटी पिन भी दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
कैसे होगी परीक्षा
नीत यूजी की ये परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होने वाली है। छात्रों से 180 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए 180 मिनट का समय मिलेगा। हर सही उत्तर के चार अंक मिलेंगे। लेकिन उत्तर गलत होता है तो माइनस मार्किंग भी रखी गई है। हर एक गलत उत्तर पर एक अंक कटौती की जाएगी। पूरा पेपर 720 अंकों का होगा जिसमें फिजिक्स के 45, केमिस्ट्री के 25 और बायोलॉजी के 90 प्रश्न पूछे जाएंगे।






