Hindi News

NEET UG 2026 एडमिट कार्ड के लिए नई तारीख घोषित, अभ्यर्थी जल्द पूरा कर लें ये काम, NTA ने दी सलाह

Published:
नीट यूजी एडमिट कार्ड की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को आधार बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट करने की सलाह भी दी है। मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन भी जारी किया गया है। 
NEET UG 2026 एडमिट कार्ड के लिए नई तारीख घोषित, अभ्यर्थी जल्द पूरा कर लें ये काम, NTA ने दी सलाह

नीट यूजी (NEET UG 2026) एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी नहीं होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे संबंधित एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। जिसके मुताबिक प्रवेश पत्र 27 अप्रैल को करीब सुबह 10 बजे पर जारी होंगे। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को होने वाला है। शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। जिसमें आवंटित शहर की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का इंतजार है, जो सोमवार को जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए इसे बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, रिपोर्टिंग टाइम, गेट बंद होने का समय और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

उम्मीदवार अपडेट कर लें आधार बायोमेट्रिक डिटेल्स

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने आधार बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेटेड रखने की सलाह दी है। ताकि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र को विजिट कर सकते हैं या UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट http://uidai.gov.in पर जाकर जानकारी को अपडेट किया जा सकता है।

छात्रों के लिए मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन जारी 

अभ्यर्थियों की मदद के लिए एजेंसी ने टेलि MANAS मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन जारी की है। यह सुविधा 24×7 उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार 14416 या 1-800-891 -4416 पर काउंसलिंग के लिए संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त होगी और विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगी।

किसी भी उम्मीदवार को यदि परीक्षा से पहले तनाव, घबराहट या भारीपन महसूस होता है, तो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एनटीए ने कहा, “आपकी मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कोई भी परीक्षा आपकी जिंदगी से ज्यादा जरूरी नहीं है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews