पिंपरी चिंचवड नगर निगम ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (PCMC Recruitment 2026)निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 6 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://www.pcmcindia.gov.in या NAPS पोर्टल http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों को जमा करने की अंतिम तारीख 8 मई 2026 है पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की डिटेल जानकारी उपलब्ध है।
सभी उम्मीदवारों को एनपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को जरूर दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड हार्ड कॉपी “इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग डिपार्मेंट, मोरवादी, पिंपरी चिंचवड नगर निगम, पिंपरी 411-018” पर जमा करना होगा।
कितनी है वैकेंसी?
रिक्त पदों की संख्या कुल 407 है। जिसमें से COPA ट्रेड के लिए 106, वायरमैन के लिए 89, इलेक्ट्रिशियन के लिए 80, डेस्कटॉप ऑपरेटिंग के लिए 42, प्लंबर के लिए 24, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन के लिए 21, पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक के लिए 15, सर्वेयर के लिए 14, ड्राफ्टसमैन (सिविल) के लिए 8, मैकेनिक मोटर व्हीकल के लिए चार, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के लिए तीन और माली के लिए तीन पद खाली हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास होना अनिवार्य है। 2023 या 2024 या 2025 में आईटीआई पास उम्मीदवारों को ही आवेदन की अनुमति दी जाएगी। भर्ती स्थायी नहीं होगी। ट्रेनिंग की अभी 1 साल से लेकर 2 साल होगी, जो पूरी तरीके से पोस्ट पर निर्भर करेगी।
न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष और अधिकतम 18 वर्ष है। महाराष्ट्र सरकार/भारत सरकार के नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को एनपीएसएस पोर्टल प्रोफाइल पर सही जन्मतिथि और उम्र दर्ज करने की सलाह दी गई है।
ऐसे होगा चयन
सिलेक्शन पूरी तरीके से आईटीआई फाइनल ईयर में प्राप्त मार्क्स और रिजर्वेशन कैटेगरी के आधार पर होगा। सिलेक्शन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट पीसीएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। ध्यान रखें कि दस्तावेजों में दर्ज की जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। डॉक्यूमेंट गलत या अधूरे होने पर, उम्मीदवारों को घोषित कर दिया जाएगा।
TPA+contact+list_updated+October+2025





