रेलवे भर्ती बोर्ड ने 27 अप्रैल को आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 (RRB NTPC Exam) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/ ) पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए 10 दिन पहले ही अपना परीक्षा शहर जान सकते हैं। ताकि उन्हें यात्रा और आवास व्यवस्था करने में कोई परेशानी न हो।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा के तहत कुल 3058 पदों पर भर्ती होने वाली है। इसमें कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेंस क्लर्क पदों पर होगी। चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी- 2, CBAT, स्किल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आरआरबी के किसी भी रिजनल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CEN 07/2025 RRB NTPC UG City Slip लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची को चेक करें।
- फिर इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा शेड्यूल
परीक्षा का आयोजन 7, 8 और 9 मई और 13, 14, 16, 17,19, 20 और 21 जून को होने वाला है। एग्जाम तीन शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 से लेकर 2:15 बजे तक चलेगी। तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से 1 घंटे 30 मिनट पहले निर्धारित किया गया है।
कब आएगा एडमिट कार्ड?
एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें केवल शहरों की जानकारी दी गई है। परीक्षा के दिन इसका कोई भी महत्व नहीं होग। वहीं एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा केंद्र का नाम और पता समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। आरआरबी के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे। 7 मई आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 मई जारी हो सकते हैं।
City intimation Slip Notice CEN 07-2025





