रेपो रेट के ब्याज दरों में कोई बदलाव न होने के बाद भी कई पब्लिक सेक्टर बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। अप्रैल में नए रेट लागू कर दिए हैं। इस लिस्ट मे आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, सिटी यूनियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सीएसबी बैंक,साउथ इंडियन बैंक, नैनीताल बैंक, कर्नाटक बैंक और करूर व्यास बैंक शामिल है।
डॉमेस्टिक सावधि जमा में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन मिलता है। सभी बैंक समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
करूर वैश्य बैंक
यह बैंक संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.20% तक ब्याज दे रहा है। बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर मिल रहा है, दरों को 6.80% से बढ़ाकर 7.20% कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.70% है।
कर्नाटक बैंक
कर्नाटक बैंक ने 11 अप्रैल से एफडी की नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.75% तक ब्याज मिल रहा है।1 साल से अधिक को 10 साल तक के टर्म डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.40% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।
नैनीताल बैंक
नैनीताल बैंक सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 6.50% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। मार्च में अधिकतम ब्याज दर 6.60% था। वरिष्ठ नागरिकों को डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता रहेगा। सबसे ज्यादा रिटर्न 18 महीने से अधिक और 2 साल तक के टेन्योर पर मिल रहा है।
कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 15 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.80% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा। बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है।
इन बैंकों ने भी किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव
- साउथ इंडियन बैंक ने 9 अप्रैल से नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं। सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर दे रहा है। ब्याज दर न्यूनतम 3.40% और अधिकतम 7.30% है। सबसे ज्यादा 2 साल के टेन्योर पर मिल रहा है।
- सीएसबी इस प्राइवेट बैंक ने 6 अप्रैल को लागू नई दरें लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर 3% से लेकर 7.35% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है।
- सिटी यूनियन बैंकसामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 20-25 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजंस को 30-35 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है।
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की नई दरें 18 अप्रैल 2026 से प्रभावी दर दी हैं।सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 500 दिन से लेकर 2 साल तक और 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक के दो अलग-अलग टेन्योर पर ऑफर कर रहा है।






