Hindi News

अप्रैल में इन 3 सरकारी बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

Published:
अप्रैल में तीन पब्लिक सेक्टर बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहे हैं। नए रेट लागू हो चुका हैं। आइए जानें कहाँ सबसे अधिक रिटर्न मिलेगा?
अप्रैल में इन 3 सरकारी बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

AI Generated Image

अप्रैल में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने मौद्रिक नीति समिति बैठक का आयोजन किया था। इसके बावजूद भी कोई पब्लिक सेक्टर बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन किया है। नए रेट लागू भी हो चुके हैं। इस सूची में यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र शामिल है। हालांकि निवेश से पहले सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यूको बैंक ने अप्रैल की शुरुआत में ही एफडी की नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 6.45% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल तक के टेन्योर पर 0.25% और 1 साल से अधिक के टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त इंटरेस्ट की सुविधा भी मिल रही है। सबसे ज्यादा रिटर्न 444 दिन के टेन्योर पर बैंक ऑफर कर रहा है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 20 अप्रैल को एफडी के लिए नए रेट लागू किए हैं। बदलाव के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 2.70% से लेकर 6.60% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.70% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। यह बैंक भी सबसे अधिक इंटरेस्ट 444 दिन के स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। वहीं 400  दिन के टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85% रिटर्न मिल रहा है। 997 दिन के टेन्योर पर 6.15% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र 

इस बैंक ने 23 अप्रैल को एफडी के लिए नई ब्याज दरें प्रभावी की हैं। सामान्य नागरिकों को 2.60% से लेकर 6.20% तक ब्याज 3  मिल रहा है। इसमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 91 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% ब्याज मिल रहा है। जबकि 1777 दिन के ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर बैंक 6.05% ब्याज दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews