Hindi News

May Bank Holiday: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कामों पर पड़ सकता है असर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
Bank Holiday in May: मई महीने में बैंक पूरे 12 दिन बंद रहने वाले हैं। अगले महीने साप्ताहिक अवकाश रविवार के अलावा बुद्ध पूर्णिमा और ईद-उल-अजहा के चलते भी बैंकों में अवकाश रहने वाला है।
May Bank Holiday: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कामों पर पड़ सकता है असर, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मई महीने की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, अगले महीने त्योहार, जयंती और साप्ताहिक अवकाश के कारण 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। आइए जानते हैं किस दिन किस राज्य या शहर में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे….

आइए जानते हैं मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  1. ​1 मई (शुक्रवार): मई दिवस (लेबर डे) और बुद्ध पूर्णिमा देश के अधिकांश राज्यों (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश) में ।
  2. ​16 मई (शनिवार):राज्य दिवस (गंगटोक में)
  3. 26 मई (मंगलवार): काजी नजरुल इस्लाम जन्मदिन (अगरतला)
  4. ​27 मई (बुधवार): बकरीद (ईद-उल-अजहा) सभी राज्यों में
  5. ​28 मई (गुरुवार): बकरीद (ईद-उल-अजहा) कुछ राज्यों में

​साप्ताहिक अवकाश (शनिवार और रविवार)

​त्योहारों के अलावा, बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को नियमित अवकाश रहता है:

  1. ​3 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  2. ​9 मई: दूसरा शनिवार (बैंक बंद रहेंगे)
  3. ​10 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  4. ​17 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  5. ​23 मई: चौथा शनिवार (बैंक बंद रहेंगे)
  6. ​24 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  7. ​31 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

इन ऑनलाइन सेवाओं की मदद ले सकते हैं

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है।
  • जिस भी बैंक में आपका खाता हो उस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध मिलती है।
  • पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि। पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग

किस तरह तय होती हैं बैंक की छुट्टियां

भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी। सभी राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews