पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 2.60% से लेकर 6.20% तक ब्याज 3 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रहा है। इसमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकते हैं। नए रेट 23 अप्रैल 2026 से लागू हो चुके हैं।
सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करके ब्याज दरों को सत्यापित करने की सलाह दी जाती है। बैंक बदलाव के बाद भी वरिष्ठ नागरिक को 0.50% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.15% रिटर्न मिल रहा है।
ध्यान रखें कि भारतीय वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा केवल 5 करोड़ रुपये तक के डिपॉजिट पर ही मिलती है। वहीं एफडी का मैच्योरिटी स्लैब 91 दिन या इससे अधिक का होना चाहिए।
दो स्पेशल एफडी स्कीम भी बैंक कर रहा ऑफर
बैंक दो स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। जिस पर रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में अधिक रिटर्न मिल रहा है। 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% ब्याज मिल रहा है। जबकि 1777 दिन के ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर बैंक 6.05% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 6.55% ब्याज मिल रहा है।
एक से 5 साल तक के टेन्योर पर कितना ब्याज मिलेगा?
365 दिन यानी 1 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.20% ब्याज बैंक ऑफ महाराष्ट्र ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 6.70% रिटर्न मिल रहा है। जबकि 271 दिन से लेकर 364 दिन के निवेश पर 5.25% ब्याज मिल रहा है। 1 साल से अधिक और 2 साल तक के निवेश पर बैंक 6.15%, 2 साल से अधिक और 3 साल तक की निवेश पर 5.25% ब्याज दे रहा है। 3 साल से अधिक और 5 साल तक के टेन्योर पर 5% रिटर्न मिल रहा है। वहीं यदि कोई व्यक्ति 5 साल से अधिक का निवेश करता है, तब भी उसे पांच प्रतिशत रिटर्न ही मिलेगा।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 से लेकर 30 दिन- 2.60%
- 31 से लेकर 45 दिन तक- 2.75%
- 46 से लेकर 90 दिन- 3.75%
- 91 दिन से लेकर 119 दिन- 4%
- 120 से लेकर 180 दिन- 4.75%
- 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5%
- 271 दिन से लेकर 365 दिन- 6.20%
- 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 6.15%
- 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 5.25%
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 5%
- 5 साल से अधिक- 5%






