Hindi News

Friday Gold Rate : फिर कम हुए सोने के रेट, जानिए 24 अप्रैल को कहां पहुंची 10 ग्राम की कीमत

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
शुक्रवार को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 153,100 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 140,350 रुपये चल रही है। चांदी के दाम 2.60,000 लाख रुपए के आसपास ट्रेंड कर रहे हैं।
Friday Gold Rate : फिर कम हुए सोने के रेट, जानिए 24 अप्रैल को कहां पहुंची 10 ग्राम की कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय दबाव और घरेलू मांग में कमी के चलते कीमतों में नरमी देखी गई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी डॉलर की स्थिति मजबूत होने से कीमती धातुओं पर सीधा असर पड़ा है। 24 अप्रैल 2026 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 153,100 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 140,350 रुपये चल रही है।इससे पहले गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को सोने का भाव 1,53,700 रुपए पर बंद हुआ था। चांदी 2.60,000 लाख रुपए के आसपास ट्रेंड कारोबार कर रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए हैं, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है और महंगाई बढ़ने की आशंका है जिसके चलते बाजार में अनिश्चितताओं का माहौल बना हुआ है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास जंग जारी रखने के लिए सिर्फ 7 दिन है क्योंकि अमेरिकी संविधान के अनुसार, किसी भी युद्ध को 60 दिन में संसद की मंजूरी लेनी पड़ती है। आमतौर पर युद्ध के हालात में सोना महंगा होता है, लेकिन इस बार मामला उल्टा है।  कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से 106 डॉलर प्रति औंस के पार जा चुकी है। जब तक तनाव खत्म नहीं होता है तब तक कच्चे तेल की कीमतों में सुधार होना थोड़ा मुश्किल है।

अगर महंगाई बढ़ती है, तो केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकते हैं, जो सोने के लिए अच्छे संकेत नहीं होंगे। बाजार का ध्यान अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) की 28-29 अप्रैल, 2026 को होने वाली मौद्रिक नीति बैठक पर है जो आगे की दिशा तय करने में एक प्रमुख कारक साबित होगी। निवेशक भी सोने-चांदी की कीमतों और शेयर बाजार की दिशा तय करने के लिए इस बैठक पर नजर रखे हुए हैं। वहीं चीन जैसे कई देश भी डॉलर पर निर्भरता को कम करने के लिए गोल्ड खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं।

भारत में शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में गहनों और सिक्कों की खरीदारी में इजाफा देखने को मिलता है, लेकिन कीमतों के उतार-चढ़ाव के चलते बाजार में भी हलचल बनी हुई है। हालांकि कीमतें कम होने से मिडिल क्लास वालों को राहत मिल सकती है। अगर आप शादी फंक्शन या किसी विशेष मौके के लिए सोना खरीदने जा रहे है, तो ध्यान रखें 24 कैरेट (99.9%) सोना सबसे शुद्ध होता है। 22 कैरेट में 91.6 % और 18 कैरेट में 75% शुद्धता होती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। इसलिए, अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं।

सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews