Hindi News

केएल राहुल ने 152 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, कई दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Written by:Shyam Dwivedi
Last Updated:
आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली और टीम ने 264 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 18.5 में ही 265 रना बनाकर दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में केएल राहुल ने नाबाद 152 रन बनाकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।
केएल राहुल ने 152 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, कई दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स बीच अरुण जेटली स्टेडियम में शानदार खेल देखने को मिला। दिल्ली की ओर से ओपनिंग करने आए केएल राहुल की विस्फोटक पारी ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया और मैदान में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी लेकिन राहुल की धमाकेदार पारी के बाद भी दिल्ली को इस मैच में हार का सामना करना पड़ और पंजाब किंग्स की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। चलिए जानते हैं कैसा रहा मैच का पूरा हाल?

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। केएल राहुल और पथुम निसानका। दोनों ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई लेकिन अर्शदीप सिंह ने निसानका को पवेलियन लौटा दिया। निकानका सिर्फ 11 रन ही बना सके। इसके बाद राहुल का साथ देने आए नितीश राणा। दोनों की बल्लेबाजों ने पंजाब के गेंदबाजों की खूब धुलाई की। केएल राहुल ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

तो वहीं दूसरे तरफ से नितीश राणा भी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे। नितीश राणा ने 4 छक्के और 11 चौकों की मदद से 44 गेंदों मेंं 91 रन बनाए। हालांकि वे अपने शतक से चूक गए लेकिन राणा ने राहुल का साथ देकर दोनों ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 220 रनों की साझेदारी की।

पंजाब को दिया 265 रनों का विशाल लक्ष्य

केएल राहुल के नाबाद 152 रन और राणा के अर्धशतक की दम पर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन बनाए और पंजाब को 265 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट ने 1-1 विकेट हासिल किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की ओर से प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने शुरूआत से तूफानी बल्लेबाजी करना शुरू दिया और एक अच्छी शुरूआत दिलाई। दिल्ली कप्तान अक्षर पटेल ने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया और विकेट लेकर पवेलियन भेज दिया। प्रियांश ने 17 गेंदों में 43 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 5 छक्के जड़े।

वहीं प्रभसिमरन सिंह ने अपनी पारी में 26 गेंदों में 76 रन बनाए जिसमें 5 छक्के और 9 चौके शामिल हैं। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 36 गेंदों पर 71 रन बनाए और पंजाब को ​जीत दिलाई। पंजाब ने 265 रनों का लक्ष्य सिर्फ 18.5 ओवर ही हासिल कर लिया। दिल्ली की ओर से कुलदीप को 2 और विपराज को 1 सफलता मिली। इस तरह पंजाब ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।

केएल राहुल ने बनाए रिकॉर्ड्स

  • बता दें कि राहुल ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का छठा शतक लगाया, जबकि अपनी शानदार पारी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। केएल ने इस मैच में 67 गेंदों पर 16 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 152 रन बनाए जो आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
  • इतना ही नहीं इस पारी ने केएल राहुल को आईपीएल में तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाला बल्लेबाज बना दिया है। वहीं राहुल दिल्ली के लिए सबसे तेज सैकड़ा जमाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। वहीं, आईपीएल में उनका यह पहला सैकड़ा है, जो 50 से कम गेंदों में बनाया है।
  • राहुल आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। गेल ने आईपीएल में 6 शतक लगाए थे और अब राहुल के भी 6 शतक हो गए हैं।
  • केएल राहुल आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल अब तक इस टूर्नामेंट में 5579 रन बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
  • राहुल दिल्ली के लिए दो शतक लगा चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन की बराबरी कर ली है। वॉर्नर और धवन ने भी दिल्ली के लिए दो-दो शतक लगाए थे।
  • राहुल ने तूफानी पारी के कारण अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। राहुल से पहले आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत रन का रिकॉर्ड अभिषेक के नाम ही था जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 2025 में 141 रन बनाए।
  • राहुल आईपीएल इतिहास के ऐसे इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए बैटिंग करते हुए एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने पंजाब और लखनऊ के लिए दो-दो शतक जड़ चुके हैं।
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews