Hindi News

ममता बनर्जी के समर्थन में उतरे केजरीवाल, BJP पर साधा निशाना, बोले- कमल का बटन बेहद खतरनाक

Last Updated:
अरविन्द केजरीवाल ने लोगों ने बीजेपी को नहीं बल्कि टीएमसी को वोट देने की अपील की। पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए। SIR पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "यदि बंगाल में बीजेपी सरकार बनती है तो यहाँ भी ममता बनर्जी के अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया जाएगा।"
ममता बनर्जी के समर्थन में उतरे केजरीवाल, BJP पर साधा निशाना, बोले- कमल का बटन बेहद खतरनाक

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) टीएमसी का समर्थन किया। रविवार को आयोजित विभिन्न जनसभाओं में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी का पूरा समर्थन किया। जनता से तृणमूल कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इसके अलावा बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कई गंभीर आरोप भी लगाएं।

रासबिहारी (साउथ कोलकाता) में आयोजित एक जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने हर व्यक्ति से वोट देने की अपील की और कहा कि, “गलती से भी कमल का बटन मत दबा देना, यह बटन बेहद खतरनाक है। इसे दबाने से आपके 1,500 रुपये भी बंद हो जाएंगे। बीजेपी केवल झूठ बोलती है।” दिल्ली चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले साल बीजेपी ने सरकार बनने के बाद महिलाओं के खाते में 2500 रुपये देने का ऐलान किया था, लेकिन एक साल हो गए। अब तक अकाउंट में पैसे नहीं आए।”

यह देश और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव- केजरीवाल 

AAP नेशनल गवर्नर ने आजादी की लड़ाई में बंगाल और सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की चर्चा की। और कहा कि, “बंगाल चुनाव सामान्य नहीं है, यह देश और लोकतंत्रत को बचाने का चुनाव है। बीजेपी के खिलाफ आपकी लड़ाई पर पूरे देश की नजर है।”

पीएम मोदी और अमित शाह पर लगाए कई गंभीर आरोप 

आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल ने दावा किया कि पूरा देश पीएम मोदी और अमित शाह से नफरत करने लगा है। लोग सोशल मीडिया पर इनपर मिम्स बनाते हैं। बीजेपी सरकार पर उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल में डालने के आरोप लगाए और कहा कि, “यदि बंगाल  बीजेपी की सरकार बनती है तो ममता बनर्जी के किए गए सभी अच्छे कामों को बंद करवा दिया जाएगा। जैसा कि दिल्ली में हुआ।”

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश में केवल नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा, ये लोग कई अच्छे काम भी कर सकते थे।” उन्होंने पीएम मोदी पर दुनियाभर में भारत की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप भी लगाया। कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए भारत के बारे कुछ कहते रहते हैं, लेकिन पीएम मोदी इसका कोई जवाब नहीं देते।”

SIR पर उठाए सवाल 

एसआईआर को लेकर अभी भी सियासत जारी है। अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी पर गलत तरीके से वोटर लिस्ट से लोगों के नाम कटवाने के आरोप लगाए और कहा, “जिनके मां-बाप मतदाता हैं, उनके बच्चों का नाम मतदाता सूची से गायब कैसे हो सकता है।” आगे वह बोले, “चुनाव आयोग, सीबीआई ईडी, बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री, बड़े मंत्री और यहां तक की सेना भी लगाने के बाद अगर बंगाल में बीजेपी चुनाव हारती है, तो जनता यह पूछना चाहेगी “क्या पीएम मोदी इस्तीफा देंगे।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews