Hindi News

जन्माष्टमी से पहले जरूर करें इन चीजों की खरीदी, मिलेगा कान्हा जी का आशीर्वाद

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जन्माष्टमी देशभर में बहुत धूमधाम के साथ मनाई जाती है। कृष्ण मंदिरों के अलावा लोग घर में भी कान्हा का जन्मोत्सव मनाते हैं। चलिए जान लेते हैं किसी खास दिन से पहले घर में कौन सी चीज लाना शुभ है।
जन्माष्टमी से पहले जरूर करें इन चीजों की खरीदी, मिलेगा कान्हा जी का आशीर्वाद

जन्माष्टमी (Janmashtami 2025) का त्यौहार का हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना गया है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर इस त्यौहार को मनाया जाता है। यह भगवान कृष्ण के जन्मदिन के तौर पर पहचाने जाने वाला दिन है। इस साल 16 अगस्त को यह त्यौहार मनाया जाने वाला है।

जन्माष्टमी के दिन घर-घर में भगवान श्री कृष्ण की पूजन अर्चन होती है। सभी लोग रात की 12 बजे श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। अगर आप श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी से पहले कुछ चीज घर पर ला सकते हैं। चलिए हम आपको बता देते हैं कि यह कौन सी चीज हैं जो शुभ साबित होगी।

लेकर आए लड्डू गोपाल

जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण की कृपा की प्राप्ति के लिए आप लड्डू गोपाल अपने घर पर ला सकते हैं। विधि विधान से लड्डू गोपाल अपने घर पर लाइन और जन्माष्टमी पर पूजन अर्चन करें। करने से घर में सुख समृद्धि का माहौल बना रहेगा।

जन्माष्टमी पर लाएं बांसुरी (Janmashtami 2025)

श्री कृष्ण को बांसुरी कितनी प्रिय है यह तो हम सभी जानते हैं। यह उनके श्रृंगार के सबसे जरूरी सामानों में से एक है। जन्माष्टमी से पहले आप चांदी या लकड़ी की बांसुरी घर में ला सकते हैं। पूजन करते समय इसे श्री कृष्ण को अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इससे घर का वास्तु सुधारने लगता है और सकारात्मकता आने लगती है।

तुलसी का पौधा

भगवान कृष्ण की भोग में तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। जन्माष्टमी के पहले तुलसी का पौधा अपने घर में जरूर लेकर आए। भगवान विष्णु के जितने भी अवतार हैं उन्हें भोग में तुलसी जरूर अर्पित की जाती है। इसका पौधा घर में लगाने के लिए सबसे शुभ दिन गुरुवार और शुक्रवार का माना गया है।

गाय बछड़े की मूर्ति

अगर आप चाहते हैं कि श्री कृष्णा अपनी कृपा आपके घर में बरसाएं तो गाय और बछड़े की मूर्ति घर में लाई जा सकती है। वैजयंती माला भी प्रभु की बहुत प्रिय है इसलिए इसे घर में जरूर रखना चाहिए। आप चाहे तो श्रीमद् भागवत गीता भी खरीद कर ला सकते हैं। इसके रोजाना किए गए पार्ट घर की नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता फैलाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews