Malavya Rajyog 2025 : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। शुक्र को दैत्यों का गुरू माना जाता है। वे वृषभ और तुला के स्वामी माने जाते है। शुक्र मीन राशि में उच्च भाव में और कन्या राशि में नीच भाव में रहते हैं। शुक्र एक निश्चित समय अंतराल के बाद एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते है और जब भी वे अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते है तो शुभ योग व राजयोग का निर्माण होता है।

वर्तमान में धन, वैभव, ऐश्वर्य के दाता शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान है और 31 मई को मेष और फिर 29 जून को शुक्र अपनी स्वामी राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे और 25 जुलाई 2025 तक यही रहेंगे, ऐसे में वृषभ में जाते ही शुक्र मालव्य राजयोग बनाएंगे, जो 3 राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है।

कुंडली में कब बनता है मालव्य राजयोग

  • ज्योतिष के मुताबिक, यह पंच महापुरुष राजयोगों में से एक बेहद महत्वपूर्ण राजयोग है। यह योग जब बनता है तो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है, आकर्षक व्यक्तित्व होता है।
  • मालव्य राजयोग शुक्र से संबंधित है, जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है।
  • अगर शुक्र ग्रह पर सूर्य या गुरु की दृष्टि पड़ रही है तो इस राजयोग का फल व्यक्ति को कम प्रदान होगा। क्योंकि सूर्य और गुरु का शुक्र के साथ शत्रुता का भाव है।

3 राशियों के लिए शुभ होगा मालव्य राजयोग

वृषभ राशि पर राजयोग का प्रभाव
  •  जून महीने में शुक्र  गोचर और मालव्य राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है।
  • जातकों को भाग्य और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होंगी।
  • भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
  • अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।
  • पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे।  रुके व अटके काम पूरे होंगे।
सिंह राशि पर राजयोग का प्रभाव
  • जातकों के लिए शुक्र का मालव्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है।
  • आय में वृद्धि होने के प्रबल संकेत है। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा।
  • रूके व अटके कामों को फिर गति मिल सकती है।
  • विदेश में नौकरी का मौका मिल सकता है।
  • कारोबार में तरक्की मिलेगी।
  • नौकरीपेशा को पदोन्नति की सौगात मिल सकती है।
  • समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को मुनाफा मिल सकता है।
कर्क राशि पर राजयोग का प्रभाव
  • मालव्य राजयोग बनना जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है।
  • भाग्य का साथ मिलेगा।नौकरीपेशा को प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है।
  • कारोबार में धनलाभ और नई डील मिल सकती है।
  • शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी के लिए समय अनुकूल रहेगा, लाभ दिला सकता है।
  • आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। निवेश से लाभ मिलने के प्रबल योग है।
  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)